शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे संघ के सह सरकार्यवाह
0 विजयदशमी के दिन परेड ग्राउंड में आयोजित होगा कार्यक्रम, 25 हजार स्वयंसेवक करेंगे शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल विजयदशमी के मौके पर इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। वह संघ की ओर से आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। संघ समागम नाम का यह कार्यक्रम परेड ग्राउंड में 19 अक्तूबर को आयोजित होगा।
संघ की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्वयंसेवकों का पंजीकरण सात अक्तूबर से शुरू हो गया है। संघ का दावा है कि 25 हजार स्वयंसेवक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अब तक 16 हजार से ज्यादा ने पंजीकरण करवा लिया है। पंजीकरण की प्रक्रिया 16 अक्तूबर तक जारी रहेगी। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवक फुलड्रेस में ही आएंगे। विभाग प्रचारक श्रीकृष्ण के मुताबिक वर्ष 1925 में संघ की स्थापना विजयदशमी के ही दिन हुई थी। इसके बाद से प्रतिवर्ष शस्त्र पूजन कार्यक्रम विजयदशमी के दिन होता है। इस बार यह कार्यक्रम वृहद स्तर पर परेड ग्राउंड में करवाया जा रहा है। कार्यक्रम दिन में दो बजे से शुरू होगा।