फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में बढ़ता है आत्मविश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
भाषा प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में बढ़ता है आत्मविश्वास
विज्ञापन

एमएस कॉन्वेंट विद्यालय समूह की ओर से अल्लापुर परिसर में हुई प्रतियोगिता
लघु नाटिका, कविता वाचन, भाषण, वाद-विवाद आदि में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
एमएल कान्वेंट विद्यालय समूह की ओर से रविवार को अल्लापुर स्थित परिसर में हिंदी, संस्कृत एवं अंग्रेजी भाषाओं की वार्षिक प्रतियोगिता हुई। इसमें लघु नाटिका, चार्ट प्रदर्शनी, कविता वाचन, रोल प्ले, भाषण, तत्काल भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता, मंच प्रश्नोत्तरी, कक्षा दरबार आयोजित किया गया।
अल्लापुर विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘धार्मिक एकता’ पर, करेलबाग के विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा में ‘शाकांचिंता’, मीरापुर के विद्यार्थियों ने ‘दशरथ मांझी’ के जीवन चरित्र, मेहंदौरी विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘जीएसटी’ पर तथा करेली के विद्यार्थियों ने ‘मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव’ पर लघु नाटिका प्रस्तुत की भाषा प्रतियोगिता में कक्षा एक से 12 तक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। हिन्दी भाषा में कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों ने कविता वाचन किया तो चार से पांच तक के विद्यार्थियों ने कवि दरबार लगाया। इसमें जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’, सुमित्रानंदन पंत, शैल चतुर्वेदी, काका हाथरस, सुभद्रा कुमारी चौहान, हुल्लड़ मुरादाबादी को कविताएं प्रस्तुत कीं। संस्कृत में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने श्लोक वाचन किया। अंग्रेजी में एक से दो तक के विद्यार्थियों की क्विज हुई। कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों को तत्काल भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक पुनी वर्मा एवं शिखा वर्मा ने दीप जलाकर एवं स्वामी विवेकानंद, मां सरस्वती, संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण किया। कक्षा तीन एवं चार के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अल्लापुर की प्रधानाचार्या श्यामलता यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि भाषा प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास उत्पन्न होता है और वह बेहतर प्रबंधन कर पाते हैं। धन्यवाद ज्ञापन अजय दुबे ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें