फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की नई सरकारी ने संभाली कमान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छात्रों की नई ‘सरकार’ ने संभाली कमान
0 जोश और उत्साह के बीच पूरा हुआ शपथ ग्रहण समारोह
0 मंच से लगे मुलायम और अखिलेश यादव के लिए नारे
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों की नई ‘सरकार’ ने रविवार को कमान संभाल ली। जोश और उत्साह के बीच छात्रसंघ भवन की प्राचीर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह पूरा हुआ। एक दिन पहले तक जिस छात्रसंघ का माहौल भगवामय था, रविवार को वहां हरे और लाल रंग के अबीर से होली खेली जा रही थी। मंच से लगातार मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के लिए नारे लगाए जाते रहे।
निर्वाचन अधिकारी प्रो. आरके सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवनीश यादव, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, महामंत्री निर्भय कुमार द्विवेदी, संयुक्त मंत्री भरत सिंह और सांस्कृतिक सचिव अवधेश कुमार पटेल ‘शानू’ को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष अवनीश यादव ने स्नातक वर्ग के निर्वाचित प्रतिनिधियों दिग्विजय सिंह ‘दिग्गी’, शिवानंद यादव ‘गुरु’, गोपाल नाथ कर्ण एवं सुधांशु और पीजी एवं शोध वर्ग प्रतिनिधियों अभिलाष कुमार, सुनील कुमार पटेल, सिद्धार्थ श्रीवास्तव एवं अवधेश कुमार सिंह को शपथ दिलाई। निर्वाचन अधिकारी प्रो. आरके सिंह के साथ मंच पर मौजूद चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे और डीएसडब्ल्यू प्रो. आरकेपी सिंह ने छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और विश्वविद्यालय को उंचाइयों पर ले जाने के लिए छात्रों से साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। संचालन डॉ. हौसला सिंह एवं एवं डॉ. अविनाश श्रीवास्तव ने किया। मंच पर सुरक्षा अधिकारी अजय सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
संघ का नाम आते ही रुकी शपथ
- शपथ ग्रहण के दौरान शपथ पढ़ने के लिए एक कॉपी चुनाव अधिकारी और दूसरी कॉपी प्रत्याशियों को दी गई। समाजवादी छात्रसभा से अध्यक्ष निर्वाचित हुए अवनीश यादव से शपथ की शुरुआत हुई। शपथ में एक जगह कहना था, ‘संघ के उद्देश्यों को कार्यान्वित करूंगा।’ संघ का नाम ही अवनीश शपथ पढ़ते हुए बीच में रुक गए और निर्वाचन अधिकारी से पूछा, ‘यह कौन सा संघ है, विश्वविद्यालय छात्रसंघ वाला संघ है या...’ निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह छात्रसंघ वाला संघ है। अवनीश ने कहा, ‘तब ठीक है गुरुजी।’ इसके बाद शपथ पूरी हुई। शपथ ग्रहण के दौरान तीन बाद ‘संघ’ शब्द का प्रयोग किया गया।
00
छात्रसंघ भवन में छिड़का गया गंगाजल
- शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष समेत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को छात्रसंघ भवन में अपने-अपने कार्यालय में जाने के लिए कहा गया। अध्यक्ष समेत समाजवादी छात्रसभा के सभी नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय और हॉल में गंगाजल छिड़का। इसके बाद पदाधिकारी अपनी कुर्सी पर बैठे।
विज्ञापन

00
विश्वविद्यालय में आज छुट्टी घोषित
- शपथ ग्रहण के दौरान अध्यक्ष अवनीश ने सोमवार को विश्वविद्यालय में छुट्टी घोषित किए जाने की मांग की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के दौरान चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने सोमवार को विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित किया। हालांकि छात्रसंघ चुनाव के बाद छुट्टी की यह परंपरा पुरानी रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें