फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने महंगाई पर विरोध का बिगुल फूंका,बंद आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने कसी कमर
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव ने कहा, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर नियंत्रण में केंद्र की मोदी सरकार फेल
कांग्रेस-बसपा नेताओं से भी साधा संपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कमरतोड़ महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है। इस मुद्दे पर भारत बंद के पार्टी के आह्वान को सफल बनाने के लिए रविवार को नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं से बंद को सफल बनाने के लिए कमर कसने की अपील की। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में केंद्र नरेंद्र मोदी सरकार असफल रही है। डीजल-पेट्रोल की बेतहाशा कीमतों से जहां किसानों, व्यापारियों और आम नगारिकों का जीना हराम हो गया है, वहीं गैस की मूल्यवृद्धि से चूल्हे-चौके पर भी मार पड़ी है। गंगा का वास्ता लेकर सत्ता में आए मोदी अविरल -निर्मल धारा का वादा भी पूरा नहीं कर सके। कांग्रेस इस वादाखिलाफी का हिसाब सड़कों पर चुकता करेगी।
विज्ञापन

दोपहर बाद सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में प्रकाश जोशी ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से जहां देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई, वहीं पेट्रोलियम पदार्थों पर भारी टैक्स लगाने से हुई मूल्य वृद्धि से महंगाई चरम पर पहुंच गई है। दो करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वाला करने वाली केंद्र सरकार अब पकौड़ा बेचकर जीविका चलाने के लिए कहने लगी है। उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि इस देशव्यापी बंद में पूरा विपक्ष एक साथ सड़कों पर नजर आएगा। सपा और बसपा नेताओं से भी संपर्क साधा गया है, ताकि बंद को सफल बनाया जा सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी, महासचिव मुकुंद तिवारी, विजय मिश्र, संजय तिवारी, संतोष शुक्ला, क्रांति शुक्ल, किशोर वार्ष्णेय, जावेद उर्फी, अवधेश त्रिपाठी समेत कई नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें