फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अब्बास नकवी

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000000

महंगाई पर पाखंड कर रही है कांग्रेस : नकवी
0 केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री ने कहा, करप्शन का दूसरा नाम है कांग्रेस
0 एससी एक्ट को लेकर न हो परेशान, विपक्ष कर रहा है इसका गलत प्रचार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को यहां कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि करप्शन का दूसरा नाम कांग्रेस है। डीजल-पेट्रोल वृद्धि पर कांग्रेस की ओर से किए जा रहे भारत बंद को उन्होंने पाखंड बताया। कहा कि 2014 से लेकर अब तक हुए तमाम राज्योें के चुनाव में कांग्रेस हार रही है। वह हार की हताशा से अब तक बाहर नहीं निकल सकी है। जब 2014 में नरेंद्र मोदी सत्ता में आए तब महंगाई दर 11 प्रतिशत थी, अब घटकर चार प्रतिशत के आसपास है। इन चार सालों में महंगाई दर को घटाकर चार प्रतिशत के इर्द गिर्द लाना पीएम मोदी की प्राथमिकता थी और उन्होंने कर दिखाया। रही बात डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम की तो सरकार उसे नीचे लाने का प्रयास कर रही है। आगे आने वाले दिनों में लोगों को राहत मिलेगी।
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने से पूर्व सर्किट हाउस में हुई मुलाकात में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वर्ष 2014 से दिल्ली में सत्ता के गलियारे में सत्ता के दलालों की नाकेबंदी और बिचौलियों की दुकानों पर तालाबंदी की है। हमें जिस तरह की नाकामयाबी मिली थी, उसके निशान मिटाना और कामयाबी के कदम आगेे बढ़ाकर परिश्रम और बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से एक पारदर्शी सरकार देनी प्राथमिकता थी। उसमें हम सफल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस राफेल डील पर बेवजह हंगामा कर रही है। उसे ग्राउंड की रियलटी नहीं मालूम है। सरकार ने पहले ही बता दिया है कि इस मामले में पूरी तरह की पारदर्शिता बरती गई है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम द्वारा पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग पर मुख्तार ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह अपने सुझाव पहले कांग्रेस शासित राज्यों में लागू क्यों नहीं करवाते हैं। 2019 का लोकसभा चुनाव मोदी के काम पर लड़ा जाएगा। कांग्रेस करप्शन का दूसरा नाम है। जो खुद एक डूबता हुआ क्रूज है। इसमें जो भी बैठेगा, वह डूब जाएगा। यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव इस क्रूज में बैठने का अंजाम भुगत चुके हैं। एससी/एसटी एक्ट पर केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस कानून को लेकर किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। विपक्ष इसका गलत प्रचार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें