फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : साइकिल से 231 किमी के सफर पर निकले 16 जवान, ब्रिगेडियर नवाब ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 20 Sep 2025 02:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की याद में सेना के 16 जवान शुक्रवार को विशेष अभियान में निकले। 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की हीरक जयंती और वीर अब्दुल हमीद की याद में रेड ईगल डिवीजन के सैनिक साइकिल से गाजीपुर रवाना हुए।
विज्ञापन
साइकिल यात्रा को रवाना करते ब्रिगेडियर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की याद में सेना के 16 जवान शुक्रवार को विशेष अभियान में निकले। 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की हीरक जयंती और वीर अब्दुल हमीद की याद में रेड ईगल डिवीजन के सैनिक साइकिल से गाजीपुर रवाना हुए। यह सभी 231 किमी का सफर तय कर 22 सितंबर को गाजीपुर पहुंचेंगे। भारत माता के जयकारों के बीच बिग्रेडियर नवाब खान ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन


गाजीपुर में जवानों की साइकिल यात्रा का समापन धामूपुर स्थित वीर अब्दुल हमीद उद्यान पर होगा। ओल्ड कैंट स्थित वीर अब्दुल हमीद द्वार साइकिल यात्रा सुबह 6:30 बजे रवाना हुई। सेना के कैप्टन आदित्य सिंह ने बताया कि इस सफर के दौरान जवान रास्ते में पड़ने वाले तमाम स्कूल एवं कॉलेजों में वीर जवानों के शौर्य और उनके बलिदान के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी देंगे। कहा कि यह अभियान युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने का एक माध्यम है। साइकिल सवार दल हर रोज 60-70 किमी की दूरी तय करेगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें