फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court : यूपी में 69,000 अध्यापकों की भर्ती में ईडब्ल्यूएस कोटा लागू करने की मांग वाली याचिका खारिज

Sat, 20 Sep 2025 02:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2020 की 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती में ईडब्ल्यूएस कोटे लागू करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2020 की 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती में ईडब्ल्यूएस कोटे लागू करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस जस्टिस एजी मसीह की पीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ के 8 मई, 2025 को दिए आदेश के खिलाफ दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) को खारिज कर दिया।

हाईकोर्ट के आदेश को अंजू त्रिपाठी समेत अन्य ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं दिखता। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अपने फैसले में माना था कि राज्य सरकार को इस भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का 10 फीसदी आरक्षण देना चाहिए था लेकिन चूंकि अब सभी पद भर चुके हैं और चयनित शिक्षक कार्यरत हैं इसलिए किसी भी तरह का व्यावहारिक राहत देना संभव नहीं है। इससे पहले हाईकोर्ट की एकल पीठ से भी इन अभ्यर्थियों को राहत नहीं मिल सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें