फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया दिलीप मिश्रा गैंग में पत्नी और बेटे समेत 16 लोग शामिल, सभी के खिलाफ होगी कार्रवाई

Thu, 17 Jun 2021 02:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पहले गैंग में सिर्फ तीन लोग थे, पुलिस ने 13 और बढ़ाए, सभी के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
prayagraj news : dilip mishra - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलीप मिश्रा गैंग में 13 और लोगों को शामिल किया गया है। अब तक गैंग में सिर्फ तीन लोग थे। पुलिस ने बुधवार को सूची जारी करते हुए कहा है कि गैंग के सभी सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक दिलीप मिश्रा गैंग संगठित अपराधों में लिप्त हैं। सबकी संपत्तियों की जांच कराके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 जिले के माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई शुरू कर दी है। माफिया दिलीप मिश्रा गैंग की पूरी पड़ताल के बाद पुलिस ने अब इस गैंग में 13 और लोगों को शामिल किया है। अब तक इस लिस्ट में सिर्फ तीन लोग ही थे। एसपी यमुनापार के मुताबिक दिलीप मिश्रा गैंग में उसके अलावा दिलीप तिवारी निवासी धनुहा, बृजेश मिश्रा निवासी अरैल, दिलीप मिश्रा का बेटा शुभम मिश्रा, दिलीप की पत्नी अर्चना मिश्रा, बुनौना निवासी धर्मेंद्र पांडेय, जीतेंद्र और मनोज पांडेय, विकास मिश्रा निवासी खपटिहा, राजेश यादव निवासी लवायन कला, रवि उर्फ ठाकुर कोल निवासी लवायन कला, श्रवण कुमार निवासी खिजिरपुर, नीरज सिंह उर्फ अखंड प्रताप सिंह निवासी असखन, मुकुल मिश्रा निवासी लवायन कला, नकुल दुबे निवासी ब्यौहर, बबलू यादव निवासी मवैया और गुल्लू कोल निवासी लवायन कला को शामिल किया गया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गिरोह में शामिल लोग संगठित अपराध करते हैं। सबके आपराधिक इतिहास हैं। इन सबकी संपत्तियों की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा गैंग में शामिल अपराधियों से जुड़े लोगों की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें