फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : युवती ने शास्त्री सेतु से गंगा में लगाई छलांग, नाविकों ने बचाई जान

Thu, 17 Jun 2021 02:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : गंगा में छलांग लगाने वाली युवती को नाविकों ने बचाया। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
शास्त्री सेतु से एक युवती ने गुरुवार को सुबह गंगा में छलांग लगा दी। नदी में किसी के गिरने की तेज आवाज सुनकर उधर से गुजर रहे नाविकों ने गंगा में कूदकर युवती को बचा लिया। युवती ने किस कारण आत्महत्या करने का प्रयास किया इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस संगम चौकी में ले जाकर युवती से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


अतरसुइया थाना क्षेत्र के रानी मंडी मुहल्ले की रहने वाली प्रियंका जैन नामक करीब 20 वर्षीय युवती ने गुरुवार को सुबह सात बजे शास्त्रीपुल से गंगा में छलांग लगा दी। संयोग से कुछ नाविक पुल के नीचे से नाव लेकर गुजर रहे थे। गंगा में किसी के गिरने की आवाज सुनकर वह भी पानी में कूद पड़े और डूब रही युवती को किसी तरह निकालकर बाहर ले आए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना देने के बाद उससे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें