16 mothers filled laps on new year, six babies born in creation
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। नए साल पर 16 माताओं की गोद भरी। बुधवार को विभिन्न अस्पतालों में सामान्य के साथ ऑपरेशन कर महिलाओं का प्रसव कराया गया। सृजन अस्पताल में छह बच्चों का जन्म कराया गया। वहीं डफरिन में चार, एसआरएन में दो और अन्य निजी अस्पतालों में दो बच्चों के जन्म की सूचना है। अस्पतालों में खुशी का माहौल रहा। अभिभावकों और रिश्तेदारों ने नव वर्ष पर घर आए नए परिवार सदस्य की दोगुनी खुशी मनाते हुए मिठाई बांटी।
सृजन अस्पताल की निदेशक डॉ. सबिता अग्रवाल के मुताबिक दोपहर बारह बजे प्रसव कार्य शुरू कराया गया। उन्होंने बताया कि दो बच्चे सामान्य और चार बच्चों का जन्म ऑपरेशन कर कराया गया। इनमें तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं। अस्पताल में बच्चों को जन्म देने वाली माताओं दिव्या, नशरीन, शीबा, मनीता, अंशिका ने एक जनवरी को बच्चे के जन्म को हर बार के लिए दोगुनी खुशी का कारण बताया। दोपहर से देर रात तक प्रसव कराने वाली टीम में डॉ.सबिता के साथ डॉ. दिपाली श्रीवास्तव, डॉ. सपना सिंह, पुष्पा, रंजना और रेनू के साथ अन्य स्टाफ मौजूद रहा।