पुलिस को कुल मिलाकर चार लाख 24 हजार 250 रुपये नकद मिले। इसके अलावा 15 मोबाइल भी बरामद हुए। सबको पकड़कर थाने लाया गया। इसके बाद उन्हें छुड़ाने के लिए नेताओं और अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे लेकिन किसी को छोड़ा नहीं गया। सीओ सिविल लाइंस एएसपी अभिषेक भारती ने बताया कि 16 लोगों से चार लाख से अधिक रुपये मिले हैं। ओवरब्रिज के नीचे जुआ होने की पुख्ता सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की गई। देर रात सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
प्रभारी उपाध्यक्ष का भी काम देखता है छावनी परिषद का सदस्य
पुलिस ने जिन 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें छावनी परिषद का सदस्य विनोद बाल्मीकि भी है। विनोद केंद्र सरकार द्वारा छावनी परिषद में नामित सदस्य है। विनोद छावनी परिषद के उपाध्यक्ष का भी काम देखता है। सीईओ छावनी परिषद समीर इस्लाम ने बताया कि केंद्र सरकार ने विनोद को बोर्ड का सदस्य नामित किया है। पुलिस ने जिस फोटोस्टेट की दुकान में छापा मारकर जुआ पकड़ा है, उसका मालिक पवन कुमार गुप्ता है। वह सिविल लाइंस में तीन होटलों को लीज पर लेकर चलाता है। मौके से फायर ब्रिगेड का सिपाही संजय कुमार भी पकड़ा गया।
पकड़े गए आरोपी
1-विनोद कुमार, अशोक रोड कैंट
2-पवन कुमार गुप्ता, शंभू बैरक न्यू कैंट
3-वीरेंद्र यादव, मिंटो रोड, सिविल लाइंस
4- नरेश कुमार केसरवानी, जार्जटाउन
5-धर्मेंद्र भट्ट, गोविंदपुर, शिवकुटी
6-योगेंद्र पाल सिंह, प्रसिद्ध का पूरा, फाफामऊ
7-सलमान, भीटी
8-सोनू कुमार, बलईपुर रेलवे कालोनी, सिविल लाइंस
9-राजीव कुमार, मुट्ठीगंज
10-कैलाश नाथ, शंकरगढ़
11-रामकरन पाल, पिपरी कौशांबी
12-कामता पाल, पिपरी, कौशांबी
13-सर्वेश गुप्ता, राजरूपपुर
14-वी सिंह, सोहबतियाबाग
15-सुमि कुमार पाल, नेवादा, कैंट
16-संजय कुमार, फायर स्टेशन, सिविल लाइंस