फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवगोपाल मिश्र की पत्नी के निधन पर रेलकर्मियों ने जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगोपाल मिश्र की पत्नी के निधन पर रेलकर्मियों ने जताया शोक
विज्ञापन

0 सड़क हादसे में गई पत्नी एवं पौत्री की जान, मेंस यूनियन कार्यालय में हुई शोकसभा
प्रयागराज। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ ) के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र की पत्नी प्रभावती मिश्र एवं पौत्री इरिसा की मौत पर रेलकर्मियों ने शोक जताया है। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में हुए एक सड़क हादसे में शिवगोपाल मिश्र की पत्नी एवं पौत्री की मृत्यु का समाचार सुनने के बाद प्रयागराज से रेल यूनियन से जुड़े तमाम नेता मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए। इस दौरान नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय में रेलकर्मियों ने शोक सभा की और मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

शोकसभा के बाद मेंस यूनियन के महामंत्री आरडी यादव ने बताया कि शिवगोपाल मिश्र के परिजन देवीधाम सलकनपुर से दर्शन करके लौट रहे थे। इस बीच उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर एक पेड़ से टकरा गई। परिवार के बाकी सदस्यों का इलाज भोपाल में चल रहा है। उधर हादसे की सूचना के बाद तमाम यूनियन नेता भोपाल के लिए रवाना हो गए। उनकी पत्नी एवं पौत्री का अंतिम संस्कार लखनऊ में होगा। मेंस यूनियन कार्यालय में हुई शोकसभा में केंद्रीय उपाध्यक्ष मुहिबउल्ला, मंडल मंत्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, रामसिंह, डीके मौर्य, आरएन सिंह, अरविंद पांडेय, विजेंद्र यादव, दिवाकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें