फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोंकझोंक के बीच प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोकझोंक के बीच निगम दस्ते ने वसूला 78 हजार जुर्माना
विज्ञापन

अल्लापुर में विरोध के चलते कार्रवाई रूकी, प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ दूसरे दिन भी छापेमारी

प्रयागराज। नगर निगम दस्ते ने शुक्रवार को भी प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल 28 किलो पॉलीथिन जब्त करने के साथ ही दुकानदारों से 78 हजार रूपये जुर्माना वसूला। अल्लापुर जोन में कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने भारी विरोध किया। इस वजह से कार्रवाई बीच में ही रोककर दस्ता लौट गया।
विज्ञापन

नगर निगम दस्ते ने सिविल लाइंस से कार्रवाई शुरू की। यहां मेडिकल समेत तमाम प्रतिष्ठानों में छापेमारी करते हुए प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की गई। निगम दस्ते ने एमजी मार्ग, मेडिकल चौराहा, जार्जटाउन आदि इलाकों में कार्रवाई की। दस्ते ने इस दौरान 10 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन, 1000 डिस्पोजल ग्लास, प्लास्टिक चम्मच आदि बरामद किए। यहां से दस्ते ने सबसे अधिक 39300 रूपये जुर्माना वसूला। उधर, अल्लापुर जोन में दस्ते ने कई दुकानों में छापेमारी की। मटियारा रोड के पास दुकानदारों ने दस्ते का विरोध करना शुरू कर दिया। पुलिस बल के साथ में न होने पर दस्ते को वापस लौटना पड़ा। यहां से दस्ते ने 16 दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया। इसी तरह लीडर रोड, बहादुरगंज में भी छापेमारी हुई। निगम दस्ते के पहुंचते ही यहां दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकान बंद करके भाग खड़े हो गए। दस्ते ने 25 दुकानों में छापेमारी करते हुए प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की। यहां से दस्ते ने कुल 16400 रूपये जुर्माना वसूल किया। खुल्दाबाद जोन में पांच किलो पॉलीथिन बरामद हुई। यहां से 8000 रूपये जुर्माना वसूल हुआ। नैनी जोन में पांच किलोग्राम पॉलीथिन के साथ दुकानदारों से 8100 रूपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें