फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

gfdgfdgdfgrtt

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ और ईओ ने दबा रखे हैं पेंशन के 17,933 आवेदन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन करने वालों की फरियाद नहीं सुन रहे हैं अफसर
समाज कल्याण अधिकारी की शिकायत के बाद डीएम ने जारी किया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों को बीडीओ और ईओ ठेंगा दिखा रहे हैं। ब्लाक और टाउन एरिया कार्यालयों में 17,933 आवेदन डंप पड़े हैं। इससे आवेदकों को पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। समाज कल्याण अधिकारी की शिकायत पर 17 बीडीओ और सात ईओ के खिलाफ डीएम ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिले में जनवरी और फरवरी माह में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेशन के लिए तहसीलों में कैंप का आयोजन कर बड़ी संख्या में लाभार्थियों से फार्म तैयार करा ऑनलाइन कराया गया। समाज कल्याण विभाग ने अपने कर्मचारियों से फार्म की फीडिंग कराई और संबंधित बीडीओ और ईओ के पोर्टल पर भेज दिया। खंड विकास अधिकारी और ईओ की लापरवाही का आलम यह रहा है कि पांच माह का समय बीतने के बाद भी पात्रता की जांच नहीं कराई गई। जिले के 17 बीडीओ के पोर्टल पर 16,850 और टाउन एरिया के सात ईओ के पोर्टल पर 1083 आवेदन अभी भी लंबित हैं। सबसे अधिक 1511 आवेदन पत्र आसपुर देवसरा विकास खंड में लंबित हैं। आवेदकों की मानें तो सुविधा शुल्क की चाहत में इतनी बड़ी संख्या में आवेदनों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। समाज कल्याण अधिकारी ने बीडीओ और ईओ की लापरवाही की शिकायत डीएम से की। डीएम ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

वर्जन------
वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन करने वालों की पात्रता की जांच का अधिकार बीडीओ और ईओ को दिया गया है। बगैर उनके पोर्टल से फारवर्ड हुए किसी को भी पेंशन नहीं दी जा सकती है। बीडीओ और ईओ को पत्र भी लिखा गया, मगर अभी तक कोई पहल नहीं होने पर डीएम से शिकायत की गई है।
एनएन द्विवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी
इनसेट-------
किस ब्लाक में लंबित हैं कितने आवेदन
ब्लाक का नाम संख्या
आसपुर देवसरा 1511
बेलखरनाथधाम 680
बाबागंज 1359
बिहार 1129
गौरा 1300
कालाकांकर 1212
कुंडा 1225
लक्ष्मणपुर 989
लालगंज 201
मंगरौरा 1067
पट्टी 717
सदर 765
रामपुरसंग्रामगढ़ 516
संडवा चंद्रिका 800
सांगीपुर 829
शिवगढ़ 455
---------------------------------
कुल 16,850
-----------------------------------
इनसेट-------
टाउन एरिया में लंबित पेंशनरों के आवेदन
टाउन एरिया का नाम संख्या
अंतू 111
प्रतापगढ़ 204
कटरामेदनीगंज 27
कुंडा 254
मानिकपुर 298
पट्टी 82
प्रतापगढ़ सिटी 107
--------------------------------------
कुल संख्या 1083
---------------------------------------
3.75 करोड़ से पीले होंगे बेटियों के हाथ
योगी सरकार ने खोला खजाना, ब्लाकों से मांगी गई डिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अधिकाधिक बेटियों के हाथ पीले करने के लिए योगी सरकार ने खजाना खोल दिया है। पहले चरण में पौने चार करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। सामूहिक विवाह में फेरे लेने वाली बेटियों को 35-35 हजार रुपये और व्यक्तिगत अनुदान के तौर पर 20-20 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही योगी सरकार ने सबसे पहले बालिकाओं के हाथ पीले करने के लिए भारी भरकम बजट जारी किया है। सामूहिक विवाह में फेरे लेने वाली बेटियों के 51-51 हजार रुपये अनुमन्य किए गए हैं। इसमें 35-35 हजार रुपये बेटियों के खाते में भेजे जाएंगे और दस-दस हजार रुपये का सामान दिया जाएगा। जबकि छह हजार रुपये खान-पान में खर्च होगा। इस योजना के तहत 1,59,63,000 रुपये का बजट दिया गया है। जबकि व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना के तहत सामान्य वर्ग की बेटियों की शादी होने पर 20-20 हजार रुपये अनुदान के तौर पर दिया जाता है। इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के बेटियों के लिए 1,03,60,000 रुपये और अनुसूचित जाति की बेटियों के लिए 1,12,60,000 रुपये का बजट आया है। समाज कल्याण अधिकारी एनएन द्यिवेदी ने बताया कि सामूहिक विवाह में प्रतिभाग करने के लिए बीडीओ और ईओ के कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। जबकि व्यक्तिगत शादी अनुदान के लिए आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें