फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद जंक् शन और आगरा कैंट को मिला इको फ्रेंडली सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के लिए खास
विज्ञापन

00000000000000000000

इलाहाबाद जंक्शन को मिला आईएसओ का प्रमाणपत्र
0 एनसीआर में आगरा कैंट स्टेशन के खाते में भी आई यही उपलब्धि
0 कुंभ के पूर्व और पिछले सप्ताह सर्वे करने के बाद जारी किया प्रमाणपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के दो प्रमुख रेलवे स्टेशन इलाहाबाद जंक्शन और आगरा कैंट अब इको फ्रेंडली हो गए हैं। इन दोनों ही रेलवे स्टेशनों को आईएसओ 14001:2015 प्रमाणपत्र दिया गया है। यह प्रमाणपत्र संबंधित स्टेशनों के वेस्ट मैनेजमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट, फायर सेफ्टी, कस्टमर फीडबैक, एनर्जी प्लान समेत कई बिंदुओं पर खरा उतरने पर दिया गया है।
दरअसल, कुंभ मेले के पूर्व इलाहाबाद जंक्शन पर्यावरण प्रबंधन के लिए सर्वे किया गया था। इसके तहत यहां वेस्ट मैनेजमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान, फायर सेफ्टी, क्लीनिंग एंड हाईजीन स्टैंडर्ड प्लान, कस्टमर फीडबैक, यात्री सुविधाएं समेत तमाम बिंदुओं पर मंथन किया गया था। इसमें अधिकतर बिंदुओं पर जंक्शन खरा उतरा था। शेष में सुधार की बात कही गई। पिछले सप्ताह उसी टीम ने एक बार फिर से जंक्शन का दौरा किया। इस दौरान कुंभ मेले के पूर्व जिन बिंदुओं पर जंक्शन प्रशासन को फोकस करने को कहा गया था, उस पर भी रेलवे खरा उतरा। तमाम मानकों पर खरा उतरने के बाद अब इलाहाबाद जंक्शन के लिए आईएसओ 14001:2015 प्रमाणपत्र जारी किया गया है। अभी यह प्रमाणपत्र तीन वर्ष के लिए दिया गया है। इसकी अवधि 31 मई 2019 से 30मई 2022 तक की है। इस अवधि में दो बार संबंधित मानकों पर सर्वे फिर किया जाएगा। इसकी तिथि 30 अप्रैल 2020 एवं 30 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ ने बताया कि अभी प्रमाणपत्र की ई कापी मिली है। शीघ्र ही प्रमाणपत्र मंडल को मिल जाएगा। इस बारे मेें सीपीआरओ एनसीआर अजीत कुमार सिंह का कहना है कि जंक्शन और आगरा कैंट में पर्यावरण को बचाते हुए इक्रो फ्रेंडली ही तमाम कार्य चल रहे हैं। संबंधित संस्था ने तीन वर्ष के लिए प्रमाणपत्र जारी किया है। बीच में दो बार सर्वे फिर होगा। उसमें इन्हीं मानकों पर खरा उतरना होगा। अन्यथा प्रमाणपत्र वापस भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें