फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश सिंह बघेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक राकेश बघेल सहित 45 की गिरफ्तारी का वारंट
विज्ञापन

प्रयागराज। बलवा और पत्थरबाजी करने के लंबित मुकदमे में उपस्थित नहीं होने पर स्पेशल कोर्ट (एमपीएमएलए) ने संत कबीर नगर के भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल सहित 45 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। प्रकरण की अगली सुनवाई 16 जुलाई 2019 को होगी। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एसपीओ लाल चंदन और एडीजीसी राजेश गुप्ता को सुनकर दिया है।
विज्ञापन

घटना 27 मार्च 2003 की संतकबीर नगर के बरिकरा थाने की है। पुलिस ने विधायक सहित 45 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि कब्रिस्तान की भूमि पर विधायक निधि से चाहरदीवारी बनाई गई थी। उसी भूमि से लगी उदय राज शर्मा की जमीन की नाप जोख राजस्व की टीम कर रही थी। तभी विधायक के साथ आए बड़ी संख्या में समर्थकों और पुलिस से विवाद हो गया। लोगों ने पत्थरबाजी की और दुकानें जला दी गई थी। घटना में पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे। प्रकरण की सुनवाई स्पेशल कोर्ट द्वारा की जा रही है। वर्तमान में विधायक राकेश बघेल का नाम सांसद शरद त्रिपाठी से हुई मारपीट में चर्चित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें