फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर जाने वाले वाहन फाफामऊ-नवाबगंज से जाएंगे
विज्ञापन

ईवीएम जमा होने के चलते मुंडेरा आने पर होगा प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मतदान के दिन शहर से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन फाफामऊ से नवाबगंज होते हुए जाएंगे। वहीं शहर से पूरामुफ्ती जाने वाले छोटे वाहनों को शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक शेरवानी मोड़ से रेलवे अंडर पास, झलवा चौराहा और मंदर मोड़ होते हुए गंतव्य तक जाएंगे। इस रोड से जाने वाले वाहनों का धूमनगंज में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मुंडेरा स्थ़ित मंडी समिति में ईवीएम जमा की जाएंगी। 12 मई को कानपुर साइड से भारी वाहनेां की इंट्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत कानपुर की ओर से धूमनगंज होकर जाने वाले भारी वाहन इस दिन कोखराज से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। उन्हें डायवर्ट कर नवाबगंज, सोरांव, अंदावा होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। मुंडेरा मंडी में ईवीएम जमा होेने के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने में किसी तरह की दिककत न हो, इसके लिए सीपीएमएफ व होमगार्डों के वाहन नेहरू पार्क में खड़े करवाने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त छोटे व हल्के वाहन भी मुंडेरा मंडी से होकर बम्हरौली की ओर नहीं जा सकेंगे। इसके लिए उन्हें टीपी नगर से धर्मवीर चौराहे के ओर मोड़कर दाहिनी ओर होते हुए बड़ी इमली और फिर जीटी रोड पर निकाला जाएगा। इसी रास्ते से वाहन आएंगे भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें