फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबी लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल के चलते फिर टली आरबी लाल की जमानत पर सुनवाई
विज्ञापन

प्रयागराज। शुआट्स के कुलपति आरबी लाल की जमानत पर शुक्रवार को भी सुनवाई नहीं हो पाई। जमानत पर सुनवाई शुरू हुई तो बड़ी संख्या में अधिवक्ता पहुंच गए और हड़ताल का हवाला देकर हंगामा करने लगे। वकीलों के बवाल को देखते हुए कोर्ट ने सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख नियत की है।
एक्सिस बैंक घोटाले के मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर शुआट्स के कुलपति आरबी लाल ने 15 अप्रैल को जिला न्यायालय में सरेंडर किया था। उनकी ओर से प्रस्तुत अंतरिम जमानत अर्जी खारिज हो गई थी और उन्हें जेल भेज दिया गया था। नियमित जमानत की सुनवाई 17 अप्रैल को नियत थी। लेकिन जमानत की सुनवाई अभियोजन के द्वारा मांगे गए आपराधिक इतिहास के न आने से टल गई थी। 18 अप्रैल को वकीलों की हड़ताल के चलते टल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश होने के कारण जिला न्यायालय में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। जमानत पर सुनवाई एडीजे प्रथम की कोर्ट में साढ़े बारह बजे शुरू हुई। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अपना पक्ष रखने लगे तभी वकीलों ने हड़ताल का हवाला देते हुए विरोध शुरू कर दिया। वकीलों के विरोध को देखते हुए कोर्ट ने शनिवार को सुनवाई किए जाने की तारीख लगा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें