फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक की बजाय छह नंबर से चलेगी हमसफर और दुरंतो एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक की बजाय छह नंबर प्लेटफार्म से चलेगी हमसफर, दुरंतो एक्सप्रेस
विज्ञापन

0 झांसी पैसेंजर दो की जगह दस से और चौरीचौरा का होगा आठ नंबर से संचालन
0 दस अप्रैल से सात ट्रेनों के प्लेटफार्म बदल रहा है उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से चलने वाली नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस और इलाहाबाद-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस अब प्लेटफार्म नंबर छह से चलेगी। रेलवे ने इन दोनों ही ट्रेनों का प्लेटफार्म बदल दिया है। दस अप्रैल से दुरंतो और हमसफर समेत कुल सात ट्रेनों का संचालन बदले हुए प्लेटफार्म से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

दुरंतो एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में तीन-तीन दिन होता है। दुरंतो रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार एवं हमसफर एक्सप्रेस सोमवार, बुधवार और शनिवार को इलाहाबाद जंक्शन से चलती है। यहां से जाने एवं दिल्ली से आने में हमसफर और दुरंतो का प्लेटफार्म नंबर एक पर ही आवागमन होता है। अब दस अप्रैल से जंक्शन पर बने नए प्लेटफार्म नंबर छह से इन दोनों ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर छह से गोरखपुर जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस भी दस अप्रैल से अब प्लेटफार्म नंबर आठ से ही संचालित होगी। इसी तरह प्लेटफार्म नंबर दो से झांसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी दोनों ही ओर से अब प्लेटफार्म नंबर दस से संचालित होगी। उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें