0000000000000000
14288 अभ्यर्थी देंगे ग्रुप डी की शारीरिक दक्षता परीक्षा
0 पिछले वर्ष दस लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थेे ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा पिछले वर्ष ली गई ग्रुप डी के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में 14288 अभ्यर्थी सफल घोषित किए, जबकि आरआरबी इलाहाबाद के अधीन इस परीक्षा में तकरीबन दस लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सभी सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होेंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन से अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ होगा।
ग्रुप डी के 62 हजार से ज्यादा पदों के लिए रेलवे की ओर से पिछले वर्ष 17 सिंतबर से 17 दिसंबर के मध्य ऑनलाइन भर्ती परीक्षा ली गई थी। आरआरबी इलाहाबाद की बात करें तो उसके अधीन आने वाले 4762 पदों के लिए तकरीबन 17 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसमें से दस लाख के आसपास अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सोमवार को परिणाम जारी हुआ तो 14288 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। अब रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) के माध्यम से सभी सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा की समय सारिणी अभी जारी नहीं की गई है लेकिन इसके इसी माह शुरू होने की संभावना व्यक्त की गई है। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक परीक्षा का कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिया गया है। आरआरबी की वेबसाइट के माध्यम से अभ्यर्थी अपना परिणाम एवं अंक देख सकते हैं।
परीक्षा का कट ऑफ मार्क्स
सामान्य श्रेणी 74.57579
एससी 62.92684
एसटी 50.12207
ओबीसी 69.78740