आखिरी स्नान पर्व पर लगा पुण्य का भंडारा
0 संगम जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पूड़ी सब्जी, हलुआ का हुआ वितरण
प्रयागराज। कुंभ के आखिरी स्नान पर्व शिवरात्रि पर शहरियों ने जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया। संगम जाने वाले हर प्रमुख मार्ग पर पूड़ी सब्जी, हलुआ आदि का वितरण किया गया। उम्मीद से कहीं अधिक भीड़ रही और स्नानार्थियाें का आवागमन लगातार जारी रहा। ऐेसे में भंडारे का क्रम भोर में ही शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा।
महात्मा गांधी मार्ग पर सिविल लाइंस से संगम के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भंडारा के साथ चाय के स्टाल
भी लगाए गए थे। बख्शी बांध, अल्लापुर से दारांगज, कीडगंज, बालसन चौराहा आदि स्थलों पर भी भंडारा का आयोजन किया गया। आवाभगत में जुटे युवाओं ने श्रद्धालुओं को राह भी दिखाई। भगवत प्रसाद की ओर से जार्जटाउन में भंडारा लगाया गया था। स्थानीय लोगों की मदद से सभी स्नान पर्वों पर भंडारे का आयोजन किया गया। था। अमृत कलश संस्था की ओर से अल्लापुर में भंडारे का आयोजन किया गया।
000
15 मार्च तक बना रहेगा मेले का आकर्षण
प्रयागराज। शिवरात्रि स्नान के साथ सोमवार को कुंभ का समापन हो गया लेकिन मेला का आकर्षण अभी बना रहेगा। दुकानों, फूड कोर्ट, मीना बाजार आदि के लिए 15 मार्च तक के लिए बुकिंग की गई है। ऐसे में सभी आकर्षण 15 मार्च तक बने रहेंगे।
इसके अलावा कुंभ के बाद भी संगम क्षेत्र में सभी सुविधाएं बनी रहेंगी। संगम से परेड तक बिजली, पानी, चकरप्लेट, कॉलेज समेत अन्य व्यवस्था बनी रहेगी। संगम के पास के दो पांटून पुल भी बने रहेंगे। यह सभी व्यवस्था बारिश होने तक रहेगी। यानी, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से पूरा क्षेत्र गुलजार रहेगा।