फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश रहेगा तो हम रहेंगे और तभी रहेगी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
देश रहेगा तो हम रहेंगे और तभी रहेगी पार्टी
विज्ञापन

0 जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र से भाजपाइयों ने निकाली विजय संकल्प बाइक रैली
0 उत्तरी विधानसभा में मुरलीधर राव, दक्षिणी में नंदी तो पश्चिमी में सिद्धार्थनाथ ने संभाली कमान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान की सरकार और उसकेे आतंकी भारत की 130 करोड़ की जनता के स्वाभिमान को चुनौती देर रहे हैं। इसका मोदी सरकार ने देश की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया, जो आगे भी दिया जाएगा। भाजपा के लिए सत्ता कभी भी प्राथमिकता नहीं रही है। पार्टी का मानना है कि देश रहेगा तो ही हम रहेंगे और उसके बाद ही पार्टी रहेगी।
भाजपा की ओर से सभी विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प बाइक रैली में शिरकत करने आए राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि संघ परिवार और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमेशा ही दलगत भावना से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए काम किया है। इतना ही नहीं पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के समय भी पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी सरकार के कहने पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जेनेवा में देश की बात रखने गए थे। मुरलीधर राव ने यहां शहर उत्तरी के कार्यकर्ताओं की बाइक रैली को झंडी भी दिखाई। रैली में राष्ट्रीय महासचिव भी शामिल हुए सुभाष चौराहे से शुरू हुई रैली विभिन्न मार्ग से होते हुए दारागंज नागवासुकि मंदिर के पास भाजपा के कुंभ शिविर तक गई। इस मौके पर विधायक हर्ष बाजपेयी, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, शशि वार्ष्णेय, मनोज कुमार कुशवाहा, सुबोध सिंह, रवि केसरवानी, मुरारी लाल अग्रवाल, डा. कमला सिंह, कविता यादव, माया द्विवेदी, पवन श्रीवास्तव, शिवेंद्र मिश्र, मृत्युंजय तिवारी, संजय गुप्ता, हमीदा बानो, राजू शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रैली में भाजपा ने दिखाई ताकत
0 लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की बाइक रैली निकाली गई। इसी क्रम में प्रयागराज शहर की दो विधानसभा दक्षिणी और उत्तरी में सूबे के दो कैबिनेट मंत्रियों ने बाइक रैली की कमान संभाली। शहर दक्षिणी में नंद गोपाल गुप्ता नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता पहले खुली जीप में सवार हुए। उसके बाद कैबिनेट मंत्री नंदी ने एक बाइक थाम ली और उनके पीछे मेयर बैठ गईं। इस दौरान भाजपा और पीएम मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। शहर दक्षिणी में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता बाइक रैली में शामिल हुए। यहां नंदी ने कहा कि राष्ट्र के सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं होगा। पार्टी अपने विकास कार्य और कार्यकर्ताओं को ही विजय का आधार मानती है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर शहर पश्चिम विधानसभा में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली पीपल गांव से शुरू हुई। यहां सिद्धार्थनाथ ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक और विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल वतन वापसी को विजय संकल्प रैली से जोड़ा। उन्होंने कुंभ मेले में की गई व्यवस्था का भी बखान किया। बाइक संकल्प रैली में राजू राय, चंद्रमा यादव, दिनेश तिवारी, विक्रमजीत भदौरिया, रीता शुक्ला, पार्षद किरण जायसवाल, कुसुमलता गुप्ता, सत्येंद्र चोपड़ा, लल्लूलाल गुप्ता सौरभ, आशीष गुप्ता, विनय मिश्र सिंटू, अखिलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, विशाल अग्रवाल, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें