फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि खुलते ही हॉस्टल में होगी शिफ्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि खुलते ही तैयार होगी शिफ्टिंग की योजना
विज्ञापन

0 जिला और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक करेंगे इविवि के अफसर
0 हॉस्टलों में अवैध कब्जेे चिह्नित किए जाने का काम आखिरी दौर में
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। दिवाली पर हुई कई दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार से इलाहाबाद विश्वविद्यालय खुल जाएगा। इस बीच हॉस्टलों में अवैध कब्जे चिह्नित किए जाने का काम आखिरी दौर में पहुंच गया है। विश्वविद्यालय खुलने के बाद हॉस्टलों में शिफ्टिंग की योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए इविवि प्रशासन के अफसर जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक करेंगे। हॉस्टल में अवैध कब्जे हटाकर कमरों पर नवप्रवेशी छात्रों को कब्जा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

तकरीबन आठ हॉस्टलों में अवैध कब्जे चिह्नित कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। इनमें पीसीबी भी शामिल हैं, जहां छात्र नेता की हत्या हुई थी। पीसीबी में तकरीबन 70 कमरों पर अवैध कब्जे चिह्नित किए गए हैं और इनमें वे तीन कमरें भी शामिल हैं, जिन पर छात्र नेता का अवैध कब्जा था। पीसीबी में हुई घटना के बाद से इविवि प्रशासन सवालों के घेरे में है। इस बार हॉस्टलों में वॉश आउट की कार्रवाई भी नहीं की गई, सो ज्यादातर हॉस्टलों में अवैध कब्जों की संख्या बढ़ गई है और नवप्रवेशी छात्रों को हॉस्टल आवंटित होने के बावजूद कमरों पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। पीसीबी की घटना के बाद यह साफ हो गया कि नव प्रवेशी छात्रों को हॉस्टल के लिए क्यों भटकना पड़ रहा है। ज्यादातर हॉस्टलों के अधीक्षक भी बदल दिए गए हैं, ताकि अवैध कब्जे की सूची पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार की जा सके। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे का कहना है कि विश्वविद्यालय खुलते ही जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक की जाएगी और हॉस्टलों में शिफ्टिंग की योजना तैयार की जाएगी ताकि वैध छात्रों को हॉस्टलों में कब्जा दिलाया जा सके। अवैध छात्र हॉस्टलों से बाहर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें