फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज के खाते से पौने दो लाख उड़ाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जज के खाते से दो लाख उड़ाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने बरामद किए 1340 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। हाईकोर्ट की रिटायर्ड जज पूनम श्रीवास्तव के खाते से पौने दो लाख उड़ाने वाले शख्स को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करने का दावा किया है। क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने आरोपी के पास से 1340 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी एक बड़े गिरोह के लिए काम करता है। उसने पूरी रकम दूसरी जगह ट्रांसफर कर दी है। गिरोह के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

रिटायर्ड जज पूनम श्रीवास्तव म्योर रोड स्थित एकांकी कुंज में रहती हैं। आठ सितंबर को उनके मोबाइल पर एक जालसाज ने फोन कर खुद को झारखंड स्थित बैंक का मैनेजर बताया और कहा कि उनका खाता ब्लाक होने वाला है। जालसाज ने जज से एकाउंट की डीटेल्स और ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) पूछ लिया। कुछ ही देर में उनके खाते एक लाख 97 हजार निकाल लिए गए। शिकायत पर क्राइम ब्रांच और कैंट पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर पश्चिम बंगाल 24 नार्थ परगना जिले के सुनील महतो को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे वहीं पर न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर इलाहाबाद लाया गया। इंस्पेक्टर कैंट आरएस रावत ने बताया कि उसके पास से 1340 रुपये बरामद हुए हैं। खाते में 15 हजार रुपये हैं। उसे सीज कर दिया गया है। सुनील एक मिल में काम करता है। जालसाजी करने वाले गिरोह का सदस्य है। लोगों से ओटीपी लेने के बाद खाते से पैसा पेटीएम के माध्यम से ट्रांसफर कर लेते हैं। सुनील ने बताया कि रकम को गिरोह के अन्य सदस्यों के खाते में स्थानांतरित कर दिया गया था। उसे बस कमीशन मिलता है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें