फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान पेपर देख खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीएस 17 मेंस परीक्षा
विज्ञापन


साहित्य का आसान पेपर देख खिले चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उप्र पीसीएस 17 की मुख्य परीक्षा के तहत बुधवार को हुई परीक्षा के दौरान आसान पेपर देख अभ्यर्थियों के चेहरे खिले रहे। सबसे ज्यादा राहत हिंदी और उर्दू के परीक्षार्थियों को मिली। मुख्य परीक्षा छह जुलाई तक चलनी है।
विज्ञापन

पीसीएस 17 की मुख्य परीक्षा 18 जून से शुरू होकर छह जुलाई तक चलनी है। बुधवार को अंग्रेजी, उर्दू, अरबी, हिंदी, फारसी, संस्कृत व भू विज्ञान की परीक्षा थी। अभ्यर्थियों ने बताया कि हिंदी और उर्दू का पेपर पिछले साल की अपेक्षा सरल था। इसमें सिलेबस से ही सवाल पूछे गए। बताया कि जिसने पूरा सिलेबस पढ़ा होगा, उसे पेपर हल करने में कठिनाई नहीं हुई होगी। उर्दू में कुछ सवाल ऐसे भी थे जो दोहराए गए। हालांकि इनका तरीका बदला हुआ था। अंग्रेजी का पेपर भी संतुलित था। हिंदी में 902 में से 782, अंग्रेजी में आठ में से पांच, उर्दू में 26 में से 24, संस्कृत में 66 में से 51, भू विज्ञान में सात में से पांच अभ्यर्थी उपस्थित रहे। फारसी में एक अभ्यर्थी था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। प्रथम सत्र की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 और द्वितीय सत्र की परीक्षा दो से पांच बजे तक हुई। बृहस्पतिवार को गणित, सांख्यिकी और वनस्पति विज्ञान की परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें