फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेले से पहले शुरू हो जाएगी हेलीकॉप्टर सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेले से पहले शुरू हो जाएगी हेलीकॉप्टर सेवा
विज्ञापन

0 मंत्री नंदी ने कहा ‘सब जुड़े सब उड़े योजना’ के तहत छोटे विमान से जुड़ेंगे प्रदेश के महानगर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सब कुछ सही रहा तो वर्ष 2018 में इलाहाबाद में लगने वाले माघ मेले के पूर्व प्रदेश के सभी तीर्थ स्थल हेलीकॉप्टर सेवा से आपस में जुड़ जाएंगे। प्रदेश के न्यायालय शुल्क एवं उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है कि माघ मेले के पूर्व मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, प्रयाग, विंध्याचल, नैमिषारण्य, चित्रकूट, कुशीनगर और वाराणसी हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ दिए जाएं। इन सभी तीर्थ स्थानों से लखनऊ के लिए भी हेलीकॉप्टर की सेवा शुरू की जाएंगी।
अपने चार दिवसीय दौरे में इलाहाबाद आए उड्डयन मंत्री ने बृहस्पतिवार को पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हेलीकॉप्टर सेवा से जुड़ी तैयारियों के बारे में बताया। कहा कि लखनऊ, चित्रकूट, कुशीनगर, वाराणसी में हवाई पट्टी उपलब्ध है। मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, प्रयाग, विंध्याचल तथा नैमिषारण्य में हेलीपोर्ट बनाए जाने की तैयारी चल रही है। हेलीकॉप्टर सेवा से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इलाहाबाद एयरपोर्ट को अक्तूबर 2018 में चालू करने की बात कही। कहा कि ‘सब जुड़े सब उड़े योजना’ के तहत 20 सीट वाले छोटे विमान की सेवा शुरू करने के लिए संबंधित कंपनियों से बातचीत चल रही है। इस सेवा से इलाहाबाद समेत प्रदेश के सभी महानगरों को आपस में जोड़ा जाएगा। नंदी अपने समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के घर भी गए। उन्होंने पानदरीबा में गौरीशंकर वर्मा, जानसेनगंज में भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री हर्ष केशरी के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। मुट्ठीगंज में सेक्टर संयोजक नीरज केसरवानी और महावीर लेन में प्यारे लाल के आवास पर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें