फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीओ बन गए 164 बाबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटीओ बन गए 164 बाबू
विज्ञापन

0 वाणिज्य कर विभाग में आशुलिपिक एवं लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति
0 कमिश्नर ने जारी किया आदेश, सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण का निर्देश जारी किया
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
राज्य वस्तु एवं सेवा कर (वाणिज्य कर) विभाग के 164 तृतीय श्रेणी कर्मचारी वाणिज्य कर अधिकारी (सीटीओ) बन गए हैं। प्रदेश भर के इन कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने बृहस्पतिवार को आदेश भी जारी कर दिया। इन कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से प्रभावी वेतन मैट्रिक्स के क्रम में भुगतान होगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों और अफसरों की डीपीसी के संबंध में पिछले दिनों कमिश्नर मुकेश कुमार मेश्राम दो बार लोक सेवा आयोग आए थे। आयोग से हरी झंडी मिलने के बाद उन्होंने बृहस्पतिवार को पदोन्नति के संबंध में आदेश जारी किया। इसमें आशुलिपिक संवर्ग के 71 कर्मचारी, लिपिक संवर्ग के 93 कर्मचारी शामिल हैं। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से इन अधिकारियों की पदोन्नति मानी जाएगी। कमिश्नर ने सभी एडिशनल एवं ज्वाइंट कमिश्नरों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कराने का निर्देश दिया है। यह भी कहा गया है कि जो कर्मचारी कार्यभार ग्रहण करने के इच्छुक न हों, उनसे पदोन्नति फोरगो का प्रार्थना पत्र प्राप्त करके एक सप्ताह के भीतर मुख्यालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें