बीए में दूसरे दिन भी 350 से अधिक प्रवेश
0 बीएससी में कल से फिर दाखिला, कटऑफ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दूसरे दिन भी साढ़े तीन सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। बीए में सोमवार को भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। वहीं, बीएससी में 11 एवं 12 जुलाई को फिर से प्रवेश होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कटऑफ भी जारी कर दिया है।
बीए में दाखिले के लिए रविवार को ओपेन कैटेगरी के उन अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा में 125 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस दौरान कुल 370 अभ्यर्थियों ने बीए में प्रवेश लिया। इनमें सामान्य वर्ग के 160 छात्र एवं 37 छात्राएं, ओबीसी वर्ग के 130 छात्र एवं 27 छात्राएं, एससी वर्ग के 14 छात्र एवं एक छात्र और एसटी वर्ग का एक छात्र शामिल हैं। बीए में सोमवार को भी प्रवेश होगा। इसके लिए ओपेन कैटेगरी में 117 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को सुबह नौ से 11.30 बजे के बीच प्रवेश भवन में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
वहीं, बीएससी में खाली रह गई सीटों पर 11 एवं 12 जुलाई को दाखिला होगा। 11 जुलाई को बीएससी गणित में प्रवेश के लिए ओपेन कैटेगरी में 120 या उससे अधिक, एससी वर्ग में 80 या उससे अधिक एवं एसटी वर्ग में 20 या उससे अधिक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों और बीएस होमसाइंस में प्रवेश के लिए ओपन कैटेगरी में 60 या उससे अधिक, ओबीासी वर्ग में 64 या उससे अधिक, एससी वर्ग में 15 या उससे अधिक और एसटी वर्ग में शून्य या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 12 जुलाई को बीएससी जीवन विज्ञान में दाखिल होगा। इसके लिए ओपेन कैटेगरी में 97 या उससे अधिक, एससी वर्ग में 60 या उससे अधिक एवं एसटी वर्ग में शून्य या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है।
0 एसपीएम कॉलेज में दाखिला आज
श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में सोमवार को बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश लिए जाएंगे। बीए में प्रवेश के लिए 60 अंक या उससे अधिक, बीएसी जीवन विज्ञान में प्रवेश के लिए 70 या उससे अधिक, बीएस गणित में प्रवेश के लिए 80 या उससे अधिक और बीकॉम में प्रवेा के लिए 100 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को महाविद्यालय बुलाया गया है।