13309 ने दी एसएससी सीएचएसएल लिखित परीक्षा
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) टियर-2 परीक्षा सोमवार को जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। शहर के 40 केंद्रों पर हुई इस लिखित परीक्षा में 13309 अभ्यर्थी शामिल हुए। एसएससी ने इस परीक्षा के लिए मध्य क्षेत्र के 15908 अभ्यर्थियों को बुलाया था लेकिन इसमें 2599 अनुपस्थित रहे। पूर्व में एसएससी की परीक्षा के दौरान कानपुर में पेपर आउट होने के बाद इस बार बेहद सतर्कता बरती गई। सभी 40 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा कर्मियों के साथ एसएससी के अफसर लगातार निगरानी करते रहे। मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान के मुताबिक सीएचएसएल लिखित शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। ब्यूरो