फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेले तक प्रयागराज केबेड़े में शामिल होंगी 15 नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेले तक प्रयागराज केबेड़े में शामिल होंगी 15 नई बसें
विज्ञापन

प्रयागराज। रोडवेज प्रयागराज रीजन के बेड़े में 15 नई बसें अगले वर्ष आयोजित माघ मेले तक शामिल हो जाएंगी। रोडवेज द्वारा इन बसों का संचालन लंबी दूरी की सेवाओं के लिए होगा। प्रयागराज रीजन के आठ डिपो में इन बसों को आवंटित किया जाएगा। रोडवेज अफसरों का कहना है कि इन बसों का संचालन प्रयागराज से दिल्ली, हल्द्वानी, झांसी, गोरखपुर, आगरा आदि शहरों के लिए होगा। वर्तमान समय प्रयागराज रीजन में 520 बसों का बेड़ा है।
विज्ञापन

बीते दो वर्ष के दौरान 40 से ज्यादा बसें कंडम घोषित हो चुकी है। यहां आखिरी बार वर्ष 2019 में लगे कुंभ के दौरान नई बसें प्रयागराज रीजन में शामिल की गई थी। इसके बाद यहां अब तक नई बसों का आवंटन नहीं हो सका है। बसों की कमी को लेकर प्रयागराज रीजन द्वारा लखनऊ मुख्यालय को पूर्व में पत्राचार भी किया जा चुका है। फिलहाल अब रोडवेज मुख्यालय द्वारा 150 बसों का आर्डर किया गया है। इसमें से 15 बसें प्रयागराज को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें