फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दो साल में 15 औद्योगिक इकाइयां 4,660 स्किल्ड युवाओं को देंगी रोजगार

Mon, 25 Aug 2025 04:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और नई औद्योगिक इकाइयों के बीच महत्वपूर्ण सहमति बनी है। इसके तहत दो साल में 15 औद्योगिक इकाइयां जरूरतों के हिसाब से युवाओं को ट्रेनिंग के साथ ही अपनी ही कंपनी में रोजगार देंगी।
विज्ञापन
जॉब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और नई औद्योगिक इकाइयों के बीच महत्वपूर्ण सहमति बनी है। इसके तहत दो साल में 15 औद्योगिक इकाइयां जरूरतों के हिसाब से युवाओं को ट्रेनिंग के साथ ही अपनी ही कंपनी में रोजगार देंगी। ऐसे में जिले के 4,660 स्किल्ड युवाओं को उनके गृह जनपद में नौकरी मिलेगी।

विज्ञापन


कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक अभिषेक शुक्ला का कहना है कि इसके लिए पांच सेक्टर का चयन किया गया था जिसमें एग्री एंड एग्री प्रोसेसिंग में 765, ग्रीन जॉब्स में 415, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी में 550, कंस्ट्रक्शन में 1,770 और फूड प्रोसेसिंग में 1,160 नौकरियां अगले दो साल में दी जाएगी। खास बात यह है कि कौशल विकास मिशन ने विभिन्न उद्योगों को प्रस्ताव दिया था कि वह अपने यहां मानव संसाधन की जरूरत के मुताबिक खुद उन्हें स्किल्ड करें। ट्रेनिंग का खर्चा सरकार उठाएगी।

इन टॉप फाइव उद्योगों की 15 कंपनियों ने दी सहमति

जिले में पांच सेक्टर की 13 कंपनियों ने रोजगार देने की बाकायदा लिखित में सहमति प्रदान की है। अभिषेक शुक्ला के अनुसार, ग्रीन जॉब्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड नेवादा समोगर, भारत पेट्रोलियम शिवराजपुर और एस्पिरेटिव क्रिएटिव वेंचर्स बहादुरगंज का नाम शामिल है। टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी में स्काई लैब होटल, प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल होटल्स, होटल हर्ष, होटल इलाहाबाद रिजेंसी और सीएवीसी हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
विज्ञापन


कंस्ट्रक्शन सेक्टर में पारस ग्रुप, ओमेक्स ग्रुप, साईं धाम ग्रुप, जेके सीमेंट और दी इनोवेटर्स डिजिटल एड शामिल हैं। फूड प्रोसेसिंग में सबसे अधिक छह कंपनियां वरुण बेवरेज, डीएन एग्रो फूड्स मीरापुर, यू एंड ए इंटर प्राइजेज होलागढ़, बृजराज फूड प्राइवेट लिमिटेड नैनी और इलाहाबाद एग्रो कमोडिटीज लिमिटेड शामिल हैं। इसी तरह एग्रो एंड एग्री प्रोसेसिंग सेक्टर में कृष्णा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड करछना और विजय डेयरी कोरांव प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें