फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड इलाहाबाद नहीं अब यूपी बोर्ड प्रयागराज कहिए, जारी हुई अधिसूचना

Sat, 27 Oct 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद
विज्ञापन
जिले का नाम बदले जाने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) इलाहाबाद ने भी अपना नाम बदलकर यूपी बोर्ड प्रयागराज कर दिया है। शनिवार को बोर्ड की ओर से नाम में बदलाव की सूचना जारी होने के साथ ही इसे कामकाज में प्रयोग किया जाने लगा है। यूपी बोर्ड के नाम में बदलाव के साथ ही इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय ने भी अपना नाम बदलकर प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय कर लिया है। इस बारे में परिषद की सचिव की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


1921 में स्थापित माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) इलाहाबाद को अब 97 वर्ष बाद यूपी बोर्ड प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की ओर से इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने के बाद कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी करके इसे शासकीय पत्रों में प्रयोग में लाया जाने लगा है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट में बदलाव के साथ इसके कार्यालय के बाहर के मुख्य द्वार पर लगे बोर्ड को पेंट करके इलाहाबाद की जगह प्रयागराज कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड का नाम बदले जाने के बाद मुख्यालय के ठीक सामने स्थित यूपी बोर्ड के इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय का नाम बदलकर प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय कर दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि कार्यालय का नाम अब प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय हो गया है। उन्होंने बताया कि कार्यालय के काम में अब प्रयागराज का उपयोग शुरू हो गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें