फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक एकाउंटेंट भर्ती में ओ लेबल ही मान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक अकाउंटेंट भर्ती में ओ लेबल प्रमाणपत्र ही मान्य
विज्ञापन

0 उच्च डिग्री धारकों को मौका देने की मांग हाईकोर्ट से खारिज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा विज्ञापित असिस्टेंट अकाउंटेंट के 2160 पदों पर भर्ती में कंप्यूटर में उच्च योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को भी चयनित करने की मांग हाईकोर्ट ने अस्वीकार कर दी है। कोर्ट ने इस संबंध में दाखिल याचिका खारिज करते हुए कहा है कि विज्ञापन में दी गई योग्यता ही चयन हेतु मान्य है और याचिका में हस्तक्षेप का आधार नहीं है।
विज्ञापन

योगेंद्र सिंह राणा और अन्य ने इस मामले में याचिका दाखिल कर उच्च योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को भी चयन में शामिल करने की मांग की थी। याचिका पर न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने सुनवाई की। अधिवक्ता सीमांत सिंह ने ओ लेबल प्रमाणपत्र धारकों की ओर से याचिका का विरोध किया। कहा गया कि विज्ञापन में डोएट या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय का ओ लेबर का प्रमाणपत्र ही मांगा गया है। याचीगण पीजीडीजीए या अन्य उच्च डिग्री रखते हैं, मगर 2014 की नियमावली में भी ओ लेबर प्रमाणपत्र ही अर्हता माना गया है। याचिका में नियमावली को चुनौती नहीं दी गई है। इससे पूर्व याचीगण कोर्ट के आदेश से लिखित परीक्षा में शामिल हुए और सफल भी हो गए। बाद में ओ लेबल प्रमाणपत्र न होने के कारण साक्षात्कार में नहीं बुलाने पर याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें