फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ग्रुप डी अभ्यर्थियों को आज मालूम होगा कहां होगी उनकी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ग्रुप डी अभ्यर्थियों को आज मालूम पड़ेगा, कहां होगी उनकी परीक्षा
विज्ञापन

ऑन लाइन परीक्षा की आज से प्रैक्टिस कर सकेंगे आरआरबी के परीक्षार्थी
इलाहाबाद। असिस्टेंट लोको पॉयलट (एएलपी) और तकनीशियन के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बार रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) अब ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा 17 सितंबर से लेने जा रहा है। यह परीक्षा भी ऑनलाइन ही होगी। इस परीक्षा के लिए जिन लोगों ने आवेदन किया था उन्हें अब आरआरबी की वेबसाइट से रविवार को इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि उनका परीक्षा कब और किस केंद्र में होगी। सोमवार से बोर्ड की वेबसाइट पर मॉक लिंक भी दे दिया जाएगा। इस लिंक के माध्यम से परीक्षार्थी ऑन लाइन परीक्षा का पैटर्न जानने के साथ ही ऑन लाइन परीक्षा देने का अभ्यास भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा ली जा रही ग्रुप डी के 62907 पदों की भर्ती परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हो रही है। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए सोमवार 10 सितंबर से सभी रेल भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की वेबसाइट पर मॉक लिंक देने जा रहा है। न पदों के लिए देश भर में 1.97 करोड़ युवा अपनी किस्मत 17 सितंबर से आजमाएंगे। परीक्षा देने मेें परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए इलाहाबाद, गोरखपुर समेत सभी आरआरबी की वेबसाइट में मॉक लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। ताकि अभ्यर्थी ऑन लाइन परीक्षा देने की प्रैक्टिस कर सकें। इसके अलावा रविवार नौ सितंबर से ही आरआरबी की वेबसाइट के माध्यम से अभ्यर्थी यह जान पाएंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में और कौन सी शिफ्ट में हो रही है। अभी अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र की जानकारी नहीं दी जाएगी। क्योंकि ई-कॉल लेटर परीक्षा शुरू होने से चार दिन पूर्व ही डाउनलोड किए जा सकेंगे। एससी/एसटी अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा केंद्र के शहर तक पहुंचने के लिए पास जारी किए जाने का भी प्रावधान है। सो यह अभ्यर्थी भी दस सितंबर से ही अपने यात्रा पास डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें