फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर चढ़ा चुनावी शराब का नशा

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर चढ़ा ‘चुनावी शराब’ का नशा
विज्ञापन

0 होली मिलन की आड़ में गिफ्ट, शराब बांटने की तैयारी
0 गंगापार के तमाम गांवों में पहुंचाई गईं बोतलों की पेटियां
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
निर्वाचन आयोग ने भले ही चुनाव खर्च पर कड़ी निगरानी के इंतजाम किए हों लेकिन होली ने प्रत्याशियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बढ़िया मौका दे दिया है। होली मिलन की आड़ में गिफ्ट लेने और देने का सिलसिला तेज हो गया है तो चुनावी शराब का नशा भी चढ़ने लगा है। होली के नाम पर पीने-पिलाने का दौर तेज हो गया है। दुकानों से पेटियां की पेटियां उठा ली गईं हैं और कार्यकर्ताओं को होली मिलन के नाम पर वोटरों के बीच बोतलें पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

गंगापार के दर्जनों गांवों में इस बार पिचकारियां, अबीर गुलाल और रंग भी मुफ्त में बांटे जा रहे हैं। होली के दिन पार्टियों की ओर से गंगापार के तमाम गांवों और शहर के कुछ हिस्सों में पार्टियों की ओर से मिलन समारोह का आयोजन रखा गया है। बड़ी संख्या में गिफ्ट मंगाकर रख लिए गए हैं ताकि होली वाले दिन इन्हें बांटा जा सके। सूत्रों के मुताबिक गंगापार में होलागढ़ ब्लॉक के पचदेवरा, कस्तूरीपुर, गिरधरपुर गोड़वा, पटेल नगर, नेवादा में चल रही शराब भट्टियों में उत्पादन अचानक बढ़ गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, इन गांवों में इस बार होली के लिए बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब भी पहुंचा दी गई है। इसके अलावा फूलपुर, हंडिया, सोरांव जैसे इलाकों में भी होली के लिए बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब पहुंचाई गई है। होली पर बोतलों के साथ बड़ी संख्या में शराब के टेट्रा पैक बांटे जाने की भी तैयारी है। सूत्रों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार शराब की दुकानों में माल अधिक मंगाया गया है, क्योंकि डिमांड अचानक बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें