फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी के बाद अब मालगाड़ी के इंजन ने रोका रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के बाद अब मालगाड़ी के इंजन ने रोका रास्ता
विज्ञापन

0 मनौरी स्टेशन के र्स्टाटर सिगनल के पास फेल हुआ मालगाड़ी का इंजन
0 इलाहाबाद-कानपुर रेल खंड की अप लाइन पर ढाई घंटे ठप रहा रेल संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के ठीक एक दिन बाद शुक्रवार को इलाहाबाद-कानपुर रेलमार्ग पर एक मालगाड़ी का इंजन बीच रास्ते फेल हो गया। इस वजह से संबंधित रूट पर ढाई घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही ठप रही। इंजन फेल होने की सूचना मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। इस दौरान इलाहाबाद और उसके आसपास के स्टेशनों पर अप लाइन की तमाम ट्रेनें रोक ली गई। कोहरे की वजह से पहले से ही लेट चल रही ट्रेनों को रोक लिए जाने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

दादरी के लिए जा रही मालगाड़ी दिन में मनौरी स्टेशन पहुंची तो उसके चालक को इंजन में कुछ गड़बड़ी महसूस हुई। मनौरी स्टेशन के स्टार्टर सिगनल के पास किलोमीटर संख्या 843/17 पर दिन में 3.30 बजे के आसपास उसका इंजन फेल हो गया। बाद में किसी तरह से उसके चालक द्वारा मालगाड़ी को मनौरी स्टेशन पर लाया गया। तब तक इंजन फेल होने की सूचना रेलवे अफसरों को मिल चुकी थी। मौके पर इलाहाबाद से पहले एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) भेजने की तैयारी की गई, लेकिन बाद में बम्हरौली से एक दूसरा इंजन मनौरी रवाना कर दिया गया। बाद में उसमें दूसरा इंजन जोड़कर उसे शाम 06.07 बजे दादरी गाजियाबाद के लिए रवाना किया गया। इसके बाद ही अप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो सकी। इस दौरान इलाहाबाद जंक्शन पर हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 1.50 मिनट(शाम 04.20-06.10), कालका मेल दो घंटे (शाम 04.30-06.28) तक खड़ी रही। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12487 सीमांचल एक्सप्रेस, 18631 रांची-अजमेर, 12142 पाटलिपुत्र-एलटीटी, 11094 महानगरी एक्सप्रेस, 15563 जयनगर-उधना, 22697 अहमदाबाद-इलाहाबाद, 11071 कामायनी एक्सप्रेस को आसपास के स्टेशनों पर काफी देर तक रोके रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें