फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचार्य बाड़ा में हुआ दो फाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि आवंटन से पहले दो फाड़ हुआ आचार्य बाड़ा
विज्ञापन

0 एक गुट ने मेला प्रशासन को भेजा पत्र, कहा-बृहस्पतिवार को न की जाए भूमि आवंटित
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
माघ मेला में भूमि आवंटन को लेकर आचार्य बाड़ा में दो फाड़ हो गया है। एक गुट ने मेलाधिकारी को पत्र भेजकर बृहस्पतिवार को भूमि आवंटित न करने की मांग की है, जबकि दूसरा गुट आवंटन प्रक्रिया में शामिल होगा।
मेला प्रशासन बृहस्पतिवार को आचार्य बाड़े की भूमि आवंटित करेगा। इसी बात को लेकर आचार्य बाड़ा के कुछ संत असंतुष्ट हैं। स्वामी रामेश्वराचार्य ने इस संबंध में मेलाधिकारी से बात की और आवंटन प्रक्रिया को स्थगित करने को कहा। उनका कहना है कि उन्हें मेला प्रशासन ने आवंटन की सूचना नहीं दी। इसलिए आचार्य बाड़ा की भूमि नौ या दस दिसंबर को आवंटित की जाए। उनका आरोप है कि मेला प्रशासन के लोगों के साथ सांठगांठ कर आचार्य बाड़े के कुछ संत समाज के संतों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरा गुट अच्युत प्रपन्नाचार्य की अगुवाई में आवंटन प्रक्रिया में शामिल होगा। प्रपन्नाचार्य का कहना है कि प्रशासन की ओर से इस बाबत सूचना पहले से दी जा चुकी है। आवंटन प्रक्रिया रोकने का कोई औचित्य नहीं है। आचार्य बाड़े की भूमि का आवंटन बीते वर्षों की भांति होगा। आपसी मतभेदों को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें