फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीओ परीक्षा से संबंधित खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: पांच इंडेंट फोटो सहित
विज्ञापन

0000

एपीओ में ज्यादातर सफल अभ्यर्थी इलाहाबाद के
0 किसी ने माता-पिता तो किसी ने गुरु को दिया सफलता का श्रेय
इलाहाबाद। सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) परीक्षा-2015 में सफलता अर्जित करने वाले ज्यादातर अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने इलाहाबाद में रहकर तैयारी की और उनका अंतिम रूप से चयन हो गया। इनमें शामिल चौखंडी कीडगंज के कौशलेंद्र शर्मा ने दूसरे ही प्रयास में 55वीं रैक के साथ सफलता अर्जित की। कौशलेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन

वहीं, मूलत: प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील के ठंडौर गांव निवासी सिद्धार्थ ने 284 रैंक के साथ सफलता अर्जित की है। उन्होंने इविवि से स्नातक और सुल्तानपुर से एलएलबी किया है। उनके पिता राम बहादुर सिंह एजी ऑफिस में ऑडिट अफसर के पद से रिटायर हो चुके हैं। म्योराबाद में रहने वाले अभय प्रताप सिंह को भी एपीओ परीक्षा में सफलता मिली है। वह मूलत: बस्ती के रहने वाले हैं। उन्होंने इविवि से स्नातक, बीएचयू से एलएलबी और लखनऊ यूनिवर्सिटी से एलएलएम किया है। एपीओ में पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिल गई। राजीव नगर सलोरी निवासी यतींद्र कुमार त्रिपाठी की एपीओ में 139वीं रैंक आई है। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत करते हैं और नगर निगम अधिवक्ता पैनल में भी शामिल हैं। बैंक रोड के रहने वाले नीरज पांडेय को भी एपीओ में सफलता मिली है। उनका चयन 80वें स्थान पर हुआ है। उनके पिता एनके पांडेय पुलिस इंस्पेक्टर है। नीरज बिहार एपीओ में भी चयनित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें