फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्कृत बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 20 तक जमा होगा शुल्क
विज्ञापन

यूपी माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा विषयों के लिए जारी की सूचना
विलंब शुल्क के साथ पांच अक्तूबर जमा होगा शुल्क, 10 अक्तूबर तक भर सकेंगे आवेदन

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि में इजाफा करने के बाद अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2018 की परीक्षाओं के लिए शुल्क जमा करने की तिथि घोषित की कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) द्वारा सभी मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालयों को निर्देश जारी किया गया है।
परिषद से संचालित विद्यालयों में प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा एवं पूर्व मध्यमा एकल विषय तथा उत्तर मध्यमा एकल की परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ पांच अक्तूबर तक शुल्क जमा किया जा सकेगा। डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा के मुताबिक विद्यालयों को जारी निर्देश में तय समय सीमा के भीतर शुल्क जमा कराने को कहा गया है। विद्यार्थियों को नौ अक्तूबर तक परीक्षा शुल्क के मद में विद्यालय स्तर पर आवेदन पत्र भरना होगा, जबकि 10 अक्तूबर तक आवेदन पत्र, नामावली आदि डीआईओएस कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस के मुताबिक प्रथमा एवं पूर्व मध्यमा के संस्थागत विद्यार्थियों के लिए 250 रुपये एवं व्यक्तिगत के लिए 350 रुपये, उत्तर मध्यमा के संस्थागत विद्यार्थियों के लिए 350 एवं व्यक्तिगत के लिए 450 रुपये, पूर्व मध्यमा एकल विषय व्यक्तिगत विद्यार्थियों के लिए 250 एवं उत्तर मध्यमा एकल विषय व्यक्तिगत के लिए 350 रुपये फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें