फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र तय नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम दिन भी नहीं तय हो सके टीईटी केंद्र
विज्ञापन

0 सीडीएस, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के चलते अधिकतर स्कूल खाली नहीं
0 डीआईओरएस ने ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों को केंद्र बनाने के लिए डीएम से मांगी अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सचिव परीक्षा नियामक की ओर से जनपदीय समिति से टीईटी के परीक्षा केंद्र तय करके 17 अक्तूबर तक रिपोर्ट देने को कहा गया था। परीक्षा केंद्र तय करने के अंतिम दिन भी जिला विद्यालय निरीक्षक यह नहीं बता सके कि जिले में कितने विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। 18 नवंबर को ही टीईटी के साथ सीडीएस और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा होने के चलते केंद्रों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की अनुमति मांगी है। बताया कि स्कूलों में अवकाश होने के कारण प्रधानाचार्यों से संपर्क नहीं हो सका। इस कारण केंद्र के बारे में अंतिम फैसला नहीं हो सका। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि शहर में कुल 43 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं, जहां परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है। शेष अन्य सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय गली-कूचे में होने के कारण वहां परीक्षा केंद्र बनाया जाना संभव नहीं है। बताया कि वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों, आईसीएसई और सीबीएसई के स्कूलों से परीक्षा केंद्र के बाबत बात की गई, परंतु उनके यहां यूपीएससी की सीडीएस परीक्षा और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का केंद्र होने से उन्होंने टीईटी का केंद्र बनाने से मना कर दिया। अब निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों से परीक्षा केंद्र बनाने के लिए संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें