बीएएलएलबी के लिए सीटों से अधिक आवेदन
0 सीएमपी डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग कल तक
इलाहाबाद। सीएमपी डिग्री कॉलेज में बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के पहले ही सीटों से अधिक संख्या में आवेदन आ गए। हालांकि काउंसलिंग की अंतिम तिथि छह सितंबर निर्धारित की गई है। ऐसे में आवेदनों की संख्या अभी और बढ़ेगी और इसके बाद मेरिट बनाकर प्रवेश दिए जाएंगे।
बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने सीएमपी डिग्री कॉलेज में बीएएलएलबी में दो सेक्शन शुरू करने की मंजूरी दी है। इसके तहत कुल 120 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। प्रवेश के लिए अनुमति मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने चार से छह सितंबर के बीच उन विद्यार्थियों को काउंसलिंग के आमंत्रित किया है, जो इविवि की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। काउंसलिंग के पहले ही प्रवेश के लिए 122 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। काउंसलिंग दो दिनों तक और चलेगी। ऐसे में आवेदनों की संख्या बढ़ेगी। काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट तैयार की जाएगी और फिर प्रवेश लिए जाएंगे। अभ्यर्थी पांच एवं छह सितंबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे के बीच विधि कार्यालय में काउंसलिंग के लिए उपस्थित हो सकते हैं।