एलएलबी में अब 20-20 अंकों के होंगे प्रोजेक्ट
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सीबीसीएस के तहत एलएलबी (ऑनर्स) प्रथम सेमेस्टर सत्र 2018-19 के विद्यार्थियों को अपने प्रत्येक प्रश्नपत्र में किन्हीं दो विषयों पर तीन-तीन हजार शब्द सीमा वाले दो प्रोजेक्ट हस्तलिखित रूप से जमा करने होंगे।
प्रत्येक प्रोजेक्ट 20 अंक का होगा। इनमें से श्रेष्ठतर प्रदर्शन वाले प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण/मौखिक परीक्षा विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षा से पूर्व देनी होगी। विद्यार्थियों को पहला प्रोजेक्ट 30 सितंबर और दूसरा प्रोजेक्ट 31 अक्तूबर तक जमा करना है। नवंबर में प्रोजेक्ट के प्रस्तुतिकरण/मौखिक परीक्षा होगी। विद्यार्थी के प्रत्येक प्रश्नपत्र में प्रोजेक्ट एवं प्रस्तुतिकरण के कुल मिलाकर 40 अंक होंगे जबकि सेमेस्टर परीक्षा 60 अंकों की जाएगी।