फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द जारी होगा अभियंत्रण सेवा का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द जारी होगा अभियंत्रण सेवा का परिणाम
विज्ञापन

0 कॉपियां जांचने के लिए आयोग को मिलने लगे विशेषज्ञ
0 शासन के हस्तक्षेप के बाद अब स्थित सुधरने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 का परिणाम जल्द घोषित करेगा। कॉपियां जांचने के लिए आयोग को विशेषज्ञ मिल गए हैं। सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी समेत तमाम सरकारी विभागों सहायक अभियंता और अवर अभियंता के हजारों पद रिक्त पड़े हैं। रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए साढ़े तीन साल पहले परीक्षा का आयोजन किया गया था, लेकिन कॉपियां जांचने के लिए स्तरीय विशेषज्ञ न मिलने से परिणाम अटका रहा गया।
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 के तहत सहायक अभियंता और अवर अभियंता के 4174 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें सहायक अभियंता के 952 और अवर अभियंता के 3222 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा वर्ष 2014 में 10 से 13 अप्रैल के बीच कराई गई थी। अभियंत्रण सेवा परीक्षा के परिणाम में देरी का यह मामला नया नहीं है। उदाहरण के तौर पर वर्ष 2007 की परीक्षा का परिणाम अगस्त 2011 में, जनवरी-2008 की परीक्षा का परिणाम जनवरी-2014 और मार्च-2011 की परीक्षा का परिणाम मई 2016 में घोषित किया गया था। दरअसल, यह समस्या इसलिए बनी रही, क्योंकि आयोग को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कॉपियां जांचने के लिए पर्याप्त संख्या में स्तरीय विशेषज्ञ नहीं मिल पाते हैं । जो विशेषज्ञ कॉपियां जांचने के लिए तैयार भी होते हैं तो वे इतने अधिक पारिश्रमिक की मांग करते हैं, जो आयोग के लिए उपलब्ध करा पाना मुमकिन नहीं। हालांक्रि कुछ दिनों पहले विशेषज्ञों को दिए जाने वाले पारिश्रमिक में शासन ने संशोधन किया है और विशेषज्ञों का पारिश्रमिक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शासन स्तर से भी इस मामले में सीधे दखल दी गई है। गत दिनों प्रमुख सचिव ने यूपीपीएससी के सचिव जगदीश से इस समस्या पर चर्चा की और इस बात के लिए आश्वस्त भी किया कि कॉपियां जांचने के लिए आयोग को विशेषज्ञ मिल जाएंगे। इसके बाद विशेषज्ञ मिलने लगे। सचिव का कहना है कि विशेषज्ञों के मिलने के कारण अब कॉपियां जांचने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जल्द ही सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा का लंबित परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें