प्रतियोगियों ने डिप्टी सीएम को दिया ज्ञापन, आश्वासन से संतुष्ट नहीं
0 माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, अधीनस्थ चयन आयोग, उच्चतर सेवा आयोग के गठन एवं भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग
0 शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे प्रतियोगियों ने वहां खड़ी गाड़ियों पर चिपकाए मांगों से संबंधित पोस्टर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, अधीनस्थ चयन आयोग, उच्चतर सेवा आयोग के गठन एवं भर्ती प्रक्रिया शुरू करने तथा लोक सेवा आयोग में सभी भर्तियों को जल्द पटरी पर लाने की मांग मंगलवार को प्रतियोगी छात्रों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को ज्ञापन सौंपा। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पहुंचे प्रतियोगियों को जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं हुए। इस बीच प्रतियोगियों ने समारोह स्थल के बाहर खड़ी ज्यादातर गाड़ियों पर मांगों से संबंधित पोस्टर चिपका दिए। नाराज प्रतियोगियों ने 20 दिसंबर को कलक्ट्रेट में जबरदस्त प्रदर्शन की घोषणा की।
बीएड उत्थान जन मोर्चा एवं युवा अधिकार मंच के उपाध्यक्ष अरविंद मौर्य ने कहा कि सरकार के इस रवैये से युवा भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इसके लिए उन्हें एकजुट होना होगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सुभाष पटेल एवं अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार आश्वासन मिल रहा है लेकिन आठ माह से योगी सरकार अध्यक्ष और सदस्य का चयन नहीं कर पा रही है। युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह, चंद्रेश यादव, उमाशंकर सिंह, गीता सिंह, संदीप शुक्ल, रवींद्र पांडेय, अमित कुमार, अरुण कुमार, संदीप कुमार, राहुल कुमार, अभय सिंह ने उप मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर नाराजगी जताते हुए युवाओं से 20 दिसंबर को बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचने की अपील की।
00
नियुक्ति पत्र के लिए डिप्टी सीएम से गुहार
इलाहाबाद। पिछले वर्ष 15 दिसंबर को शासनादेश जारी होने के बावजूद 12460 प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी न होने पर अभ्यर्थियों में नाराजगी है। नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थी कई दिनों से बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को उन्होंने कार्यालय से जुलूस निकाला और एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में चल रहे महापौर, पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गए। यहां डिप्टी सीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
अभ्यर्थियों का कहना है कि शासनादेश के तहत 31 मार्च तक नियुक्ति पत्र वितरित हो जाने थे। 17 से 20 मार्च के बीच अधिकांश जिलों में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी हो चुकी थी लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद अग्रिम आदेश तक इस भर्ती पर रोक लगा दी गई। अभ्यर्थियों ने कहा कि उच्च न्यायालय ने तीन नवंबर के आदेश में 12460 शिक्षकों की भर्ती दो माह में पूरी करने का आदेश दिया लेकिन शासन ने इस निर्णय के विरुद्ध डबल बेंच में अपील कर दी। अभ्यर्थियों ने शासन एवं न्यायालय से तत्काल भर्ती पूरी करने का निवेदन किया। इसमें शनि कुमार सिंह, अजीत कुमार, कोमल सिंह, अविनाश कुमार यादव, दीपक सिंह, दिनकर गुप्ता, राजेश बिंद,