फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले माह से दिल्ली जाने वालों का सा ि िदेगी हमसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल से ‘हमसफर’ संग जाइए दिल्ली
विज्ञापन

0 एनसीआर को हमसफर एक्सप्रेस के कोच का इंतजार, अगले माह मिलने की उम्मीद
0 सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को रात 10:20 पर चलेगी, 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अगले माह से रेलवे आधुनिक सुविधाओं से लैस हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रहा है। इस ट्रेन का संचालन इलाहाबाद से आनंद विहार के लिए सप्ताह में तीन दिन होगा। एक नवंबर से लागू हुई रेलवे की नई समयसारिणी में हमसफर एक्सप्रेस को स्थान भी मिल गया है। इलाहाबाद से ये ट्रेन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी। रेलवे द्वारा इसका पांच मिनट के लिए कानपुर में ठहराव किया जा रहा है।
विज्ञापन

इलाहाबाद से नई दिल्ली के लिए दुरंतो एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को होता है। बाकी के दिनों में प्रयागराज एक्सप्रेस पर ही यात्री आश्रित रहते हैं। तकरीबन हर रोज प्रयागराज में लंबी प्रतीक्षा रहती है। इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने अब अगले माह से हमसफर एक्सप्रेस शुरू करने की तैयारी की है। इलाहाबाद से हमसफर एक्सप्रेस सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को एवं आनंद विहार (नई दिल्ली) से मंगलवार, ंबृहस्पतिवार एवं रविवार को चलेगी। रेलवे की नई समयसारिणी में इसका इलाहाबाद से रवानगी का वक्त रात 10.20 बजे दर्शाया गया है, जो सुबह 6.15 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। आनंद विहार से हमसफर एक्सप्रेस रात 10.40 बजे चलने के बाद सुबह 6.10 बजे इलाहाबाद पहुंच जाएगी। डीआरएम इलाहाबाद एसके पंकज का कहना है कि कोच मिलते ही ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि जनवरी से ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें