फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासी मीट खाने से 12 लोग बीमार

विज्ञापन
सांगीपुर के पश्चिम देऊम में विषाक्त भोजन करने से सीएचसी में भर्ती लोग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
रात में पार्टी के बाद बचा बासी मीट दूसरे दिन खाने से एक गांव के कई लड़कों की तबियत बिगड़ गई। पेट दर्द, उल्टी व दस्त होने लगी तो परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया। अचानक अस्पताल में दर्जनभर मरीजों के पहुंचने से हड़कंप मच गया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम देऊम गांव में बुधवार अपराह्न कुछ लोगों ने आपस में चंदा मिलाकर पार्टी का आयोजन किया था। शुकुलपुर स्थित एक दुकान से मुर्गे का मीट लाया गया। रात में पार्टी संपन्न होने के बाद भी मीट बच गया तो उसे सुबह खाने के लिए रख दिया गया। गुरुवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद अभिषेक (15) पुत्र सत्ते, शुभम (18) पुत्र साहबलाल, सुमित (14) जीतलाल, अमित (17) पुत्र देवनारायण, अशोक (20) पुत्र जीतलाल, सुंदरम रजक (18), सत्यम रजक (14) पुत्र अशोक रजक, सचिन (20) पुत्र रामशरण, निखिल (16) व नितिन (14) पुत्र वंशीलाल, चेतन (15) पुत्र चंद्रपाल ने बासी मीट खा लिया। कुछ देर बाद ही सभी के पेट में तेज दर्द होने लगा। सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। कुछ लोग अचेत होने लगे। यह देख परिजनों के होश उड़ गए।
आननफानन में परिजन सभी को लेकर सांगीपुर अस्पताल पहुंचे। अचानक कई युवकों के अचेत होकर अस्पताल पहुंचने पर हडक़ंप मच गया। सभी को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। रात तक सभी की हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि बासी मीट खाने से सभी बीमार हुए थे। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर रात में सभी का घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें