फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश के समय ही हॉस्टल के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा के साथ हॉस्टल के लिए भी आवेदन
विज्ञापन

0 इविवि प्रशासन के लिखित आश्वासन पर छात्रों का आमरण अनशन समाप्त
0 छात्र रजनीकांज को न्याय दिलाने के लिए चार दिन से चल रहा था अनशन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हॉस्टल न मिलने से हताश होकर आत्महत्या करने वाले छात्र रजनीकांत को न्याय दिलाने के लिए चार दिन से डीएसडब्ल्यू दफ्तर के सामने जारी छात्रों का आमरण अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन से लिखित आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने अनशन समाप्त किया। स्पष्ट कर दिया कि सत्र 2019-20 के छात्रावास प्रवेश की प्रक्रिया विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया के साथ शुरू की जाएगी।
इविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे एवं डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार के अनुसार हॉस्टल के लिए इच्छुक छात्र प्रवेश परीक्षा के आवेदन के साथ छात्रावास का आवेदन प्रपत्र भी भरेंगे। ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों को हॉस्टल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक मार्गदर्शन एवं विश्वविद्यालय संबंधी शैक्षिक एवं अनुशासनात्मक समस्याओं के निराकरण के लिए दो अलग-अलग महिला एवं पुरुष प्रकोष्ठ का गठन किया गया। महिला प्रकोष्ठ में प्रो. अर्चना चहल संयोजक, प्रो. प्रतिमा, डॉ. सरोज यादव, डॉ. अर्चना सिंह एवं डॉ. सोनल शंकर सदस्य होंगी।
विज्ञापन

वहीं, पुरुष प्रकोष्ठ में प्रो. धनंजय यादव संयोजक, डॉ. केपी सिंह, डॉ. हरिवंश, डॉ. आरके सिंह एवं डॉ. अश्वजीत चौधरी सदस्य होंगे। रेंट कंट्रोल एक्ट और डेलीगेसी भत्ता लागू किए जाने की मांग पर इविवि प्रशासन की ओर से कहा गया कि इसके लिए अनुरोध पत्र जिलाधिकारी को प्रेषित किया गया है। वहीं, छात्र रजनीकांत के परिजनों को मुआवजा देने के लिए प्रदेश एवं केंद्र सरकार को अनुरोधपत्र भेजा गया है। अनशन में सुनील यादव, शिवम कुमार, शहबाज, शिवा पांडेय, पूजा, सत्यम कुशवाहा, सुजीत यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


दो साल में तीन नए हॉस्टल होंगे तैयार
- छात्रों की मांग थी कि इविवि में नए हॉस्टलों का निर्माण कराया जाए। छात्रों को दिए गए लिखित आश्वासन में कहा गया है कि हॉस्टलों का निर्माण प्रक्रिया में है। कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी की ओर से बताया गया है कि अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास का निर्माण सितंबर 2019, पुरुष छात्रावास फरवरी 2020 और महिला छात्रावास मई 2010 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें