फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों से सीएम ने कहा, करें तैयारी जल्द आएंगे पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों से सीएम ने कहा, करें तैयारी जल्द आएंगे पीएम
विज्ञापन

0 सीएम ने अफसरों से कुंभ मेले से जुड़े कार्योें की रिपोर्ट की तलब
0 महंत नरेंद्र गिरि ने सीएम के समक्ष कुंभ के कार्यों की धीमी गति पर जताई चिंता
प्रयागराज। प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से कहा कि इस माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आ सकते हैं। इसलिए उनके आने से पूर्व अफसर कुंभ से जुड़े कार्य पूरे कर लें। इस दौरान उन्होंने अबतक हुए तमाम कार्यों की रिपोर्ट भी तलब की। साथ ही पीएम की सभा के लिए प्रस्तावित स्थलों के बारे में भी अफसरों से पूछा। जाते-जाते वह कह गए कि कुंभ से जुड़े कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से किया जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रयागराज आगमन को लेकर तमाम विभागीय अफसर यहीं मानकर चल रहे थे कि समय मिलने पर सीएम कुंभ से जुड़े कार्यों को देखने के लिए निकल सकते हैं। इस वजह से अफसर मोटी फाइल लेकर सीएम के पीछे-पीछे भागते रहे। सुबह पुलिस लाइंस पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उन्होंने कमिश्नर आशीष गोयल से कुंभ से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान कुछ भाजपाई भी सीएम के इर्द गिर्द ही रहे। पुलिस लाइंस से सीएम सीधे बांध स्थित शंकर विमान मंडपम मंदिर पहुंचे। वहां पूजन अर्चन के बाद उन्हें मौका मिला तो डीएम सुहास एलवाई और मेलाधिकारी विजय किरन आनंद से भी सीएम ने बात की। मंदिर के ऊपरी तल से उन्होंने मेलाधिकारी विजय किरन आनंद और डीआईजी कुंभ केपी सिंह आदि के साथ मेले के विहंगम दृश्य का नजारा लिया। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने सीएम योगी आदित्यनाथ से कुंभ के धीमी गति से हो रही तैयारियों के बारेे में बताया। इस पर सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया गया समय से पूरे काम कर लिए जाएंगे। उधर पुलिस लाइंस पहुंचने के बाद सीएम ने अफसरों से कहा कि पीएम यहां आएंगे, उसकी तैयारियों में वे जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें