फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा मंत्री का आदेश ठेंगे पर

Mon, 03 Dec 2018 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने जिले के प्रभारी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन के आदेश को ठेंगा दिखा दिया है। मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में चल रहे कुंभ कार्यों में बेहद लापरवाही बरती जा रही है। मंत्री की सख्त चेतावनी के बाद भी अस्पताल परिसर से पूरी तरह मलबा तक नहीं हटाया गया है। जबकि इसके लिए दी गई मोहलत शनिवार को पूरी हो गई। करोड़ों के अन्य कार्य सुस्ती और लापरवाही से पिछड़े हैं। ऐसे में तो काम आधी जनवरी तक पूरे होते नहीं दिख रहे।
विज्ञापन


एसआरएन अस्पताल परिसर में 1500 मीटर आरसीसी सड़क बनाई जानी है। अभी तक करीब 300 मीटर ही सड़क बनाई जा सकी है। आदेश था कि यह काम 7 दिन में पूरा करा जाए तो पीडब्ल्यूडी अफसरों ने इस काम के लिए 15 दिसंबर तक का समय मांगा। कम से कम आरसीसी ढलाई का काम 14 दिन से पहले नहीं पूरा हो सकता। ऐसे में यह काम समय पर पूरा होता नहीं दिख रहा। रविवार को दो मजदूर सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों में गिट्टी भरते दिखे। वेटिंग हाल के लिए अभियंताओं ने 22 दिसंबर तक का समय मांगा है। वहां एसी और फाल सीलिंग का काम किया जा रहा है। हालात यहीं रहे तो जनवरी के पहले सप्ताह तक वेटिंग हाल का काम पूरा होने वाला नहीं है।

अस्पताल के पुराने भवन में वार्डों और गलियारों के साथ बिजली का काम पूरा करने के लिए सात दिन मिले थे, जिसमें तीन दिन बीत चुके हैं। गलियारे में पत्थरों की घिसाई, खिड़कियों में जाली लगाने का काम जोरों पर लेकिन हर तरफ अव्यवस्था का आलम है। पार्क में टाइल्स लगाने का बोरिंग का काम अब शुरू किया गया है। साफ है कि रंग रोगन कर काम पूरा दिखाने की तैयारी है। ट्रामा सेंटर के बगल दवा घर के सामने लगा बिजली का खंभा और खुले में रखा ट्रांसफार्मर भी नहीं हटाया गया है। एक महीने पहले कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल ने ये काम करने को कहा था। इसी तरह कार्डियोलॉजी विभाग में काम की सुस्त गति मरीजों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन


एसआरएन परिसर में हर तरफ गंदगी पसरी है। मंत्री, महापौर, कमिश्नर के आदेश के बाद भी सफाई कराने का प्रयास ही नहीं किया गया। कहीं सड़कें खुदी हैं तो कहीं पानी भरा है, जो जगह खाली है, वहां कबाड़ भरा है। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे के  मद्देनजर पुराने भवन के रैंप में कबाड़ रखकर प्लास्टिक शीट लगाई गईं। वहीं मोर्चरी के रास्ते पर गंदगी के कारण मरीज और तीमारदारों के साथ वहां आने वाले सैकड़ों लोग परेशान हो रहे हैं।
- पीडब्ल्यूडी सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं को काम तेज कर मंत्रीजी के समय तय तिथि पर समाप्त करने को कहा गया है। हर दिन प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है। कम्युनिटी मेडिसिन सेंटर के साथ पेयजल के लिए स्थान बना दिया गया है। रैन बसेरा सुविधाजनक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. एसपी सिंह, प्रिंसिपल एमएलएन मेडिकल कॉलेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें