फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआई प्राविधिक परीक्षा-2018 स् थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000000

आरआई प्राविधिक लिखित परीक्षा स्थगित, प्रायोगिक परीक्षा 25 से
0 पाठ्यक्रम को शासन से अनुमोदन न मिलने पर यूपीपीएसी ने स्थगित की परीक्षा
0 प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र हुआ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 15 अप्रैल को प्रस्तावित संभागीय निरीक्षक (आरआई) प्राविधिक लिखित परीक्षा-2018 को स्थगित कर दिया है। वहीं, आरआई प्राविधिक प्रायोगिक परीक्षा-2014 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र भी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

आयोग ने आरआई प्राविधिक परीक्षा-2018 के पाठ्यक्रम में संशोधन किया था। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया था। शासन से अब तक अनुमोदन नहीं आया है, सो 15 अप्रैल को प्रस्तावित लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के अनुसार परीक्षा की नई तिथि बाद में जारी की जाएगी। वहीं, आरआई प्राविधिक प्रायोगिक परीक्षा-2014 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा 25, 26, 27 एवं 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपना प्रवेशपत्र आयोग की वेबसाइट ‘http://uppsc.up.nic.in’ से डाउनलोड कर सकते हैं। आरआई प्राविधिक परीक्षा-2014 के तहत लिखित परीक्षा आठ नवंबर 2015 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के बाद 319 अभ्यर्थियों से अभिलेख मांगे गए थे। अभ्यर्थियों से अभिलेख प्राप्त होने के बाद उनकी स्क्रूटनी की गई और प्रायोगिक परीक्षा के लिए 132 अभ्यर्थियों को योग्य माना जाएगा। प्रयोगिक परीक्षा 25 से 28 अप्रैल तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें